{"_id":"6a7ce26321870d11ae0a9ef8","slug":"after-45-days-a-search-for-rekhas-body-will-be-conducted-in-the-kali-river-aligarh-news-c-2-1-ald1025-1042282-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 45 दिन बाद रेखा के शव की काली नदी में होगी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 45 दिन बाद रेखा के शव की काली नदी में होगी तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेखा देवी की हत्या के करीब डेढ़ महीने बाद अब पुलिस उसके शव की तलाश में काली नदी को खंगालेगी। इसमें पुलिस की मदद एनडीआरएफ की टीम करेगी। अलीगढ़ सहित कासगंज क्षेत्र से गुजर रही नदी में उसकी तलाश की जाएगी। इस नदी में बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं।
गांव तेहरा निवासी रेखा 25 जून की रात लापता हुई थी। पुलिस के अनुसार उसके पति महेश शर्मा और ससुर वीरेंद्र शर्मा ने पूछताछ में उसकी पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव काली नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। दोनों को मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि काली नदी अलीगढ़ व कासगंज में जिन थाना क्षेत्रों से होकर गुजरती है, वहां पुलिस को अलर्ट किया गया है। पिछले 45 दिनों में नदी अथवा अन्य स्थानों पर मिले अज्ञात महिला शवों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। आसपास के जंगल और संभावित स्थानों पर भी तलाश कराई जा रही है। नदी में शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम बुलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रेखा के भाई रवि शर्मा ने 28 जून को पति और ससुर के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में महेश ने रेखा के टेंपो चालक के साथ चले जाने की आशंका जताई। अगस्त की शुरुआत में महेश ने रवि को फोन कर बहन की हत्या कर शव काली नदी में फेंकने की बात कही थी। पुलिस ने कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच तेज की और दोनों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर रेखा का मोबाइल भी बरामद हुआ।
बेटे और देवर की भूमिका भी सामने आई
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शव नदी तक ले जाने में रेखा के 14 वर्षीय बड़े बेटे और देवर ने भी सहयोग किया। रात के अंधेरे में शव को गांव से करीब 800 मीटर दूर काली नदी में फेंका गया था।
45 दिन बाद चुनौती बनी नदी
रेखा के शव की तलाश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। चर्चा है कि काली नदी में मगरमच्छ भी हैं। ऐसे में इतने दिन बाद शव मिलना मुश्किल माना जा रहा है। रेखा के भाई ने एसडीआरएफ या एनडीआरएफ की मदद से नदी में व्यापक तलाशी कराने की मांग की है। अलीगढ़ में जिले में काली नदीं गंगीरी थाना क्षेत्र कसेरी, तेहरा और धनसिंहपुर, अकराबाद थाना क्षेत्र कौड़ियागंज, अतरौली थाना क्षेत्र बढ़ौली, जवां, बरला, छर्रा होकर कासगंज की ओर निकलती है।
इसी नदी में फेंका था अकराबाद की अनीता का शव
21 फरवरी को दुआगढ़ की महिला विनीता की भी हत्या की गई थी। हत्या के आरोप में ससुर व पति को पुलिस ने जेल भेजा है। अनैतिक संबंधों के शक में की गई महिला की हत्या के बाद शव को काली नदी में फेंक दिया था। हत्या की इस गुत्थी को भी पुलिस करीब तीन माह में खोल पाई थी। पिछले हफ्ते दोनों आरोपी पिता-पुत्र को जेल भेज दिया था।