फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father left on daughter shoulder

Aligarh News: पिता की अंतिम यात्रा में बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, निमि के कंधे पर विदा हुए उसके पापा

Thu, 13 Aug 2026 11:55 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 13 Aug 2026 11:55 AM IST
सार

पिता के निधन की सूचना मिलते ही दिल्ली में पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय बड़ी बेटी निमि तुरंत घर पहुंची। मंगलवार को अंतिम यात्रा के दौरान जब सभी की निगाहें इस बात पर थीं कि पिता को कंधा कौन देगा, तब निमि ने आगे बढ़कर खुद अर्थी को कंधा दिया।

विज्ञापन
Father left on daughter shoulder
मृतक पिता निमिष गुप्ता, मुखाग्नि देती बेटी निमि गुप्ता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में सासनी गेट क्षेत्र के ब्राह्मनपुरी में पिता की अंतिम यात्रा में बेटी ने बेटे का फर्ज निभाया। 19 वर्षीय निमि गुप्ता ने पिता की अर्थी को कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। समाज की रूढ़ियों से अलग बेटी के इस कदम ने वहां मौजूद हर किसी को भावुक कर दिया।

विज्ञापन


ब्राह्मनपुरी निवासी निमिष गुप्ता एक हार्डवेयर कारोबारी थे। 15 वर्ष पहले एक सड़क हादसे में उन्होंने अपना एक हाथ गंवा दिया था। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। एक हाथ से ही गाड़ी चलाना सीखा और अपने कारोबार को संभाला। अपनी दोनों बेटियों निमि गुप्ता और कनिष्का गुप्ता को उन्होंने उच्च शिक्षा दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। दोनों बेटियां दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। परिवार में निमिष की पत्नी श्वेता भी है।
विज्ञापन


छह दिन पहले निमिष अपने कारखाने में थे। उस वक्त तक कारखाने का स्टाफ आया नहीं था। उन्होंने एक हाथ से ही हार्डवेयर की पेटी उठाकर दूसरी जगह रखने की कोशिश की। इस दौरान खिंचाव के चलते उनकी रीढ़ की हड्डी से खून निकलने लगा। इसके चलते उनको पैरालाइसिस जैसे लक्षण उभरने लगे। परिजन उन्हें रामघाट रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में लेकर गए, यहां पर डॉक्टर ने उनकी हालत को बेहद गंभीर बताया। इलाज चलता रहा। सोमवार की रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही बेटी

पिता के निधन की सूचना मिलते ही दिल्ली में पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय बड़ी बेटी निमि तुरंत घर पहुंची। मंगलवार को अंतिम यात्रा के दौरान जब सभी की निगाहें इस बात पर थीं कि पिता को कंधा कौन देगा, तब निमि ने आगे बढ़कर खुद अर्थी को कंधा दिया। बेटी का यह साहस देखकर वहां मौजूद पूरा मोहल्ला और रिश्तेदार भावुक हो गए। हर किसी की आंखें नम थीं। लोग निमि के इस जज्बे की सराहना कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed