फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Development works worth 60 crore approved for the city

Aligarh News: शहर में 60 करोड़ के विकास कार्यों पर लगी मुहर

Thu, 13 Aug 2026 03:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 13 Aug 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Development works worth 60 crore approved for the city
नगर निगम कार्यालय। - फोटो : samvad
शहर के विकास को गति देने के लिए नगर निगम स्तर से 15वें वित्त आयोग और नगरीय अवस्थापना विकास निधि के तहत उपलब्ध धनराशि से करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर निगम ने विभिन्न मदों में करीब 60 करोड़ रुपये के विकास कार्याें को मंजूरी दी है।
विज्ञापन



बुधवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में महापौर प्रशांत सिंघल की अध्यक्षता और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की मौजूदगी में हुई समिति की बैठक में जल निकासी, पथ प्रकाश, सड़क, पार्क, स्कूल, बारातघर और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन


महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का अधिकतम सदुपयोग करते हुए जल निकासी, पथ प्रकाश, सड़क और सार्वजनिक सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान और आधुनिक नागरिक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वीकृत धनराशि से शहर के विकास और नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा के साथ पूरा कराया जाएगा। बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अतुल गुप्ता, मुख्य अभियंता वीके सिंह, पीडब्ल्यूडी के अजय कुमार सक्सेना आदि थे।

प्राइमरी स्कूलों का होगा कायाकल्प

महापौर की अध्यक्षता वाली समिति ने शहर के सभी प्राइमरी स्कूलों को बेहतर और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए बजट स्वीकृत किया है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप स्कूलों में निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

मलिन बस्तियों में होंगे रोशनी के इंतजाम
शहर की मलिन बस्तियों और विभिन्न क्षेत्रों में पथ प्रकाश व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए स्ट्रीट लाइट पोल, एलईडी लाइट, डेकोरेटिव पोल और मिनीमास्ट लगाए जाएंगे। सूत मिल चौराहे से जीटी रोड तक केबल, पाइप और लाइट लगाने के लिए 118.92 लाख रुपये तथा इसी मार्ग पर 200 डेकोरेटिव पोल और लाइट लगाने के लिए 259.60 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। नगर निगम सीमा में पथ प्रकाश व्यवस्था के विभिन्न कार्यों के लिए 800 लाख रुपये और एलईडी लाइटों के अनुरक्षण के लिए 250 लाख रुपये का प्रावधान है।

जलभराव से राहत के लिए ड्रेनेज पर जोर

शहर में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 579.62 लाख रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें एसटीपी से मडराक रजबहा तक 1811 मीटर लंबी 900 एमएम व्यास की ह्यूम पाइप लाइन, केवल विहार और नगला कलार ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन की क्षमता वृद्धि, सराय रहमान ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन पर अतिरिक्त मोटर पंप की स्थापना तथा पांच ट्रॉली माउंटेड 28 एचपी डीजल डी-वाटरिंग सेट की आपूर्ति जैसे कार्य शामिल हैं। इसके अलावा भुजपुरा क्षेत्र में ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन के निर्माण के लिए 3.55 करोड़ रुपये और नगला महताब ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन की क्षमता वृद्धि एवं जीर्णोद्धार के लिए 2.95 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

नगर निगम को मिली पैच रिपेयर मशीन

नगर निगम की निर्माण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 150 लाख रुपये की लागत से एक पैच रिपेयर मशीन की आपूर्ति का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया है। इससे शहर की सड़कों की मरम्मत व्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद है।

बरातघर और पार्कों का भी होगा विकास

पीपीपी मॉडल पर आगरा रोड स्थित आवासीय स्काई टावर परियोजना से निगम को प्राप्त धनराशि के तहत करीब 25.50 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें नगर निगम सीमा में बरातघरों के निर्माण के लिए 6.20 करोड़ रुपये, सार्वजनिक पार्कों के पुनरुद्धार के लिए 3.20 करोड़ रुपये और कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए 1.60 करोड़ रुपये शामिल हैं।


आगरा रोड, मथुरा रोड और रसलगंज को भी मिलेगी सौगात

बैठक में नगरीय अवस्थापना विकास निधि में आगामी माह संभावित करीब नौ करोड़ रुपये की उपलब्धता के सापेक्ष 13 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव भी रखे गए। इनमें आगरा रोड और मथुरा रोड पर प्रवेश द्वार निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये तथा रसलगंज रोड के समेकित विकास और उन्नयन के लिए आठ करोड़ रुपये का प्रावधान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed