{"_id":"6a7c06595a77fea5de048638","slug":"west-bengal-student-dies-in-aligarh-amu-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अलीगढ़ AMU में पश्चिम बंगाल की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, विश्वविद्यालय प्रशासन में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अलीगढ़ AMU में पश्चिम बंगाल की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, विश्वविद्यालय प्रशासन में मचा हड़कंप
Wed, 12 Aug 2026 11:07 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:07 AM IST
सार
घटना की सूचना मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में भी हलचल मच गई। मंगलवार रात करीब 3:30 बजे एएमयू कुलपति प्रो. नईमा खातून मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। छात्रा के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी हॉल में रहने वाली छात्रा इरतीका समीअर की मौत हो गई। छात्रा आईजी हॉल के कमरा नंबर-19 में रहती थीं और मूल रूप से पश्चिम बंगाल की बताई जा रही हैं। वह द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में भी हलचल मच गई। मंगलवार रात करीब 3:30 बजे एएमयू कुलपति प्रो. नईमा खातून मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। छात्रा के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्रा की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में शोक का माहौल है।
विज्ञापन