{"_id":"6a7b90d64a8f55e3b403ddb8","slug":"tailor-shot-while-walking-outside-his-house-after-asking-for-money-owed-to-him-aligarh-news-c-2-gur1004-1041759-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: उधार के रुपये मांगने पर घर के बाहर टहल रहे दर्जी को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: उधार के रुपये मांगने पर घर के बाहर टहल रहे दर्जी को मारी गोली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वार्सी थाना क्षेत्र के रजा नगर इलाके में सोमवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर एक बड़ी वारदात सामने आई है। आरोप है कि पैसे के लेन-देन के विवाद में पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर के बाहर टहल रहे एक युवक पर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गया। हमलावर मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार रजा नगर निवासी गुलफाम पेशे से दर्जी है। उसके पड़ोसी अनवर ने कुछ समय पहले उससे 50,050 रुपये उधार लिए थे, जिन्हें वह तय समय पर लौटा नहीं रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच अनबन और रंजिश चल रही थी।
सोमवार की रात जब गुलफाम अपने घर के बाहर टहल रहा था, तभी आरोपी अनवर अपने दो अन्य साथियों पुन्ना और साकिर के साथ बाइक पर वहां पहुंचा। आरोप है कि मामूली कहासुनी और गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली सीधे गुलफाम की कमर में जा लगी।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों को आता देख हमलावर अपनी बाइक समेत मौके से भाग निकले। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल गुलफाम को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अनवर और उसके दोनों साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।