{"_id":"6a7b908fdbf7c03edd02282a","slug":"teenager-admitted-to-icu-molested-accused-arrested-aligarh-news-c-2-gur1004-1041980-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आईसीयू में भर्ती किशोरी से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आईसीयू में भर्ती किशोरी से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में करंट लगने के बाद इलाज के लिए भर्ती एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ रात के वक्त एक सफाई कर्मचारी ने छेड़खानी की। परिजनों की शिकायत पर थाना क्वार्सी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी सफाई कर्मी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित किशोरी के भाई ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6:30 बजे उसकी बहन घर में प्लग लगाते समय अचानक करंट की चपेट में आ गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने आनन-फानन उसे पं. दीनदयाल संयुक्त अस्पताल पहुंचाया, जहां करीब दो घंटे बेहोश रहने के बाद उसे होश आया और उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया गया।
अस्पताल के नियमों के मुताबिक रात आठ बजे के बाद आईसीयू में मरीजों के परिजनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाता है। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर रात करीब 11:30 बजे अस्पताल का सफाई कर्मी सचिन आईसीयू के अंदर दाखिल हुआ और किशोरी के साथ छेड़खानी की और गलत तरीके से छूने का प्रयास किया।
विज्ञापन
डरी-सहमी किशोरी ने उससे अपनी मां को बुलाने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने उसकी बात अनसुनी कर दी। सुबह जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो पीड़िता ने रोते हुए उन्हें पूरी आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।
परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी सफाई कर्मी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।