{"_id":"6a7b906965525057270dc74a","slug":"suspicion-falls-on-close-associates-in-12-lakh-robbery-five-detained-aligarh-news-c-2-gur1004-1041896-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 12 लाख की लूट में शक की सुई करीबियों पर, पांच हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 12 लाख की लूट में शक की सुई करीबियों पर, पांच हिरासत में
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भुजपुरा स्थित मैसर्स जाकिर मेटल्स फैक्टरी में सोमवार रात हुई 12 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस की शक की सुई फैक्टरी के किसी करीबी पर ही घूम रही है, क्योंकि बदमाशों के अंदर घुसने और भागने के तौर-तरीके अंदरूनी मिलीभगत की तरफ इशारा कर रहे हैं। पुलिस इस मामले में अब तक पांच संदिग्धों को हिरासत में ले चुकी है और करीब 10 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से फैक्टरी के गेट तक पहुंचे थे। हालांकि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में बाइक का नंबर साफ नहीं आ रहा है, जिससे उसकी पहचान करने में थोड़ी मुश्किल आ रही है। पुलिस अब लाल पल्सर की इस पहेली को सुलझाने के लिए घटनास्थल से दो-तीन किलोमीटर की परिधि में लगे आसपास के सरकारी और गैर-सरकारी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
गौरतलब है कि सोमवार रात करीब 8:15 बजे मोहल्ला भुजपुरा निवासी हार्डवेयर कारोबारी मोहम्मद जाकिर की फैक्टरी में तीन बाइक सवार बदमाश घुस आए थे। बदमाशों ने सीधे कैशियर मुनीश के पास पहुंचकर उसके साथ मारपीट की और गल्ले में रखे करीब 12 लाख रुपये का कैश लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
इसलिए गहराया अंदरूनी मिलीभगत का शक
घटना के दौरान सामने आए कुछ पहलू पुलिस के शक को और मजबूत कर रहे हैं। फैक्टरी में घुसने के बाद बदमाशों ने वहां मौजूद तीन कारीगरों में से एक को तुरंत पान मसाला लेने के लिए बाहर भेज दिया, जिससे अंदर लोगों की संख्या कम हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद जब बदमाश फैक्टरी से बाहर निकले तो जाते वक्त उन्होंने अंदर मौजूद दोनों कारीगरों के मोबाइल फोन गेट पर ही छोड़ दिए और बाहर से ताला या कुंडी लगाकर फरार हो गए। जब तीसरा कारीगर पान मसाला लेकर वापस लौटा तो उसने बाहर से गेट बंद पाया और अन्य लोगों के आने से पहले दरवाजा नहीं खोला।
पुलिस जल्द से जल्द इस घटना का पर्दाफाश करने और आरोपियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद ले रही है। गठित की गईं टीमें पूरे केस की जांच करने में लगी हैं। - नीरज जादौन, एसएसपी