{"_id":"6a7dbd9ad1fa5f0e1c0c6f38","slug":"three-injured-in-collision-between-two-bikes-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: बंबे पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, घायलों को सीएचसी पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: बंबे पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, घायलों को सीएचसी पहुंचाया
Thu, 13 Aug 2026 06:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 13 Aug 2026 06:20 PM IST
सार
बाप-बेटा एटा से वापस अपने गांव बाइक से लौट रहे थे। उनकी सामने से आ रहे बाइक सवार रिंकू की बाइक से भिड़त हो गई। दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गंगीरी कोतवाली
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगीरी के गांव जरैठ के पास चितरासी रजबहा पर बृहस्पतिवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी छर्रा पहुंचाया।
विज्ञापन
गांव मुजफरा निवासी शिवधारा देवी पत्नी महेंद्र सिंह तथा उनका बेटा कुमरपाल सिंह बृहस्पतिवार की सुबह अपनी ननिहाल एटा से वापस अपने गांव बाइक से लौट रहे थे। गांव जरैठ के पास चितरासी रजबहा पर सामने से आ रहे बाइक सवार रिंकू निवासी गांव सिहोला ढोलना की बाइक से भिड़त हो गई। दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन