सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Agnipath scheme protest BJP leaders instigated youth for nuisance, children were collected, now Sudhir Sharma expelled from BJP

Agnipath scheme protest: अलीगढ़ में भाजपा नेता ने युवाओं को उपद्रव के लिए उकसाया, एकत्रित किए थे बच्चे, अब पार्टी ने निकाला

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Jun 2022 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

अग्निपथ योजना के विरोध में टप्पल, जट्टारी में हुए बवाल के आरोप में गिरफ्तार कोचिंग संचालक व भाजपा नेता सुधीर शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बता दें कि इस बवाल को कराने का जिम्मेदार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा को ही माना गया। इसी आधार पर उसे जेल भेजा गया है।

Agnipath scheme protest BJP leaders instigated youth for nuisance, children were collected, now Sudhir Sharma expelled from BJP
सुधीर शर्मा को भाजपा से निष्कासित किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शुक्रवार को हुए उपद्रव में यंग इंडिया कोचिंग संचालक एवं भाजपा नेता सुधीर शर्मा पर आंदोलन के लिए बच्चों को एकत्रित करने का आरोप है। पुलिस ने इस कोचिंग संचालक सहित 9 कोचिंग संचालकों को गिरफ्तार किया है। 
Trending Videos


गिरफ्तार किए गए अन्य कोचिंग संचालकों में जट्टारी के चौधरी कोचिंग सेंटर के संचालक मोहन चौधरी, तिरुपति के संचालक रामकुमार सिंह व केशव, केडी इंस्टीट्यूट के संचालक गौरव चौधरी व रोबिन चौधरी, गुरुकुल कोचिंग सेंटर के संचालक नवीन वैष्णव व अमित कुमार शामिल हैं। सुधीर शर्मा भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं और जिले के एक माननीय के करीबी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में अब तक जो निकलकर आया है, उसके अनुसार 17 जून की सुबह 6 बजे भाजपा नेता व यंग इंडिया कोचिंग संचालक सुधीर शर्मा ने मालव के बल्लभदास मंदिर से आवाज लगाकर बच्चों को टप्पल आंदोलन करने के लिए एकत्रित किया था। इसके लिए मंदिर के लाउडस्पीकर से तीन बार आवाज लगाई गई थी। बता दें कि सुधीर लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं।

सुधीर शर्मा भाजपा से निष्कासित
उधर, अग्निपथ योजना के विरोध में टप्पल, जट्टारी में हुए बवाल के आरोप में गिरफ्तार कोचिंग संचालक व भाजपा नेता सुधीर शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बता दें कि इस बवाल को कराने का जिम्मेदार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा को ही माना गया। इसी आधार पर उसे जेल भेजा गया है।
 

भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि अखबार के माध्यम से इसकी जानकारी हुई। इसके बाद जानकारी जुटाई तो उसमें टप्पल के मंडल उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा की भूमिका टप्पल आगजनी कांड में संदिग्ध पाई गई है। इसलिए उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के निर्देश पर तत्काल प्रभार से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। 

जिलाध्यक्ष ने बताया कि विरोध का एक तरीका होता है। इसके इतर किसी को भी आगजनी, अराजकता के साथ कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। इस घटना में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। चाहें फिर वह दबंग हो, किसी भी संगठन का हो फिर पार्टी से जुड़ा हुआ हो।

बता दें कि शुक्रवार को हुई घटना की जांच में पुलिस ने ने शनिवार को नौ कोचिंग संचालकों को गिरफ्तार कर लिया था, जिसमें यंग इंडिया कोचिंग सेंटर चलाने वाले सुधीर शर्मा का भी नाम शामिल था, जो कि भाजपा मंडल का उपाध्यक्ष था। पुलिस ने टप्पल स्थित उनकी कोचिंग से 20 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया था। वहीं सामने आया कि सुधीर शर्मा ने सिर्फ अपने गांव मालव के मंदिर के लाउडस्पीकर से बच्चों को एकत्रित किया और उनको भड़काने का भी काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed