फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh 50-Year-Old 3 Hotels Sealed On 2018 Notice

अलीगढ़: वर्ष 2018 के नोटिस दिखा सील किए 50 साल पुराने तीन होटल, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने जताया एतराज

Thu, 01 Oct 2026 10:01 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 01 Oct 2026 10:01 AM IST
सार

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के चेयरमैन पंकज धीरज ने कार्रवाई पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान एडीए की टीम के पास वर्ष 2018 के नोटिस थे। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने पुराने नोटिस के आधार पर अब कार्रवाई क्यों की जा रही है।

विज्ञापन
Aligarh 50-Year-Old 3 Hotels Sealed On 2018 Notice
एडीए टीम ने किया वायसराय और पहलवान होटल सील - फोटो : संवाद

विस्तार

एडीए ने बुधवार को गांधी पार्क और पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में नियम विरुद्ध निर्माण के आरोप में तीन होटलों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की। टीम ने 2018 में जारी नोटिस दिखाते हुए 50 साल पुराने पहलवान होटल, भगवान और वायसराय होटल पर सील लगा दी। कार्रवाई के दौरान होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज धीरज के होटल धीरज पैलेस पर भी टीम पहुंची, लेकिन दस्तावेज देखने के बाद वापस लौट गई। कार्रवाई के बाद होटल संचालकों और एसोसिएशन ने प्राधिकरण की कार्रवाई के आधार और प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब 12:40 बजे एडीए की टीम गांधी पार्क पहुंची। टीम ने पहलवान होटल, भगवान होटल और वायसराय होटल में नियम विरुद्ध निर्माण का हवाला देते हुए सीलिंग की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान होटल संचालकों ने अपने-अपने दस्तावेज और नक्शे टीम के सामने प्रस्तुत किए।वायसराय होटल की संचालिका अंजलि शर्मा ने एडीए से स्वीकृत मानचित्र समेत अन्य दस्तावेज टीम को दिखाए। उनका कहना है कि दस्तावेज प्रस्तुत करने के बावजूद टीम ने सीलिंग की कार्रवाई कर दी। इसी तरह भगवान होटल के संचालक कमल अरोड़ा ने भी होटल का नक्शा और संबंधित दस्तावेज टीम को दिखाए।
विज्ञापन


एडीए वीसी ने जांच कर सील खोलने का दिया आश्वासन
एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि कार्रवाई से पहले संगठन को इसकी जानकारी नहीं दी गई। होटल संचालकों को भी पूर्व सूचना नहीं दी गई। एसोसिएशन का कहना है कि जिन होटलों के पास स्वीकृत नक्शे और पुराने दस्तावेज मौजूद हैं, उनकी जांच कर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए थी। एसोसिएशन ने कार्रवाई के आधार और प्राधिकरण के रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मानव महाजन ने 2018 के नोटिसों का हवाला देते हुए कहा कि इतने पुराने मामलों के आधार पर कार्रवाई करना उचित नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने एडीए उपाध्यक्ष के सामने सील किए गए होटलों के 50 वर्ष पुराने स्वीकृत नक्शे प्रस्तुत किए। इन नक्शों को संबंधित विभाग में जमा किए जाने से संबंधित फोटो कॉपी भी अधिकारियों को दी गई। एडीए उपाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कागजात विभाग में जमा कराने को कहा और सील हटाने का आश्वासन दिया।महामंत्री विवेक बगाई ने कहा कि यदि किसी प्रतिष्ठान के दस्तावेज या मानचित्र को लेकर कोई आपत्ति है, तो नियमानुसार जांच करने के साथ संबंधित व्यवसायी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाना चाहिए।

Aligarh 50-Year-Old 3 Hotels Sealed On 2018 Notice
वायसराय होटल सील होने के बाद कागज दिखातीं संचालिका अंजलि - फोटो : संवाद

एडीए बोला- नियम विरुद्ध निर्माण पर हुई कार्रवाई
एडीए के सीटीओ हामिद के अनुसार जिन निर्माणों को नियमों के विपरीत पाया गया और जिनके संबंध में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित निर्माणों की जांच की गई है और पुराने नोटिस के आधार पर कार्रवाई की गई। उनके मुताबिक वर्ष 2025 के नियमन के उल्लंघन से संबंधित मामलों में यह कार्रवाई की गई है।

नक्शा दिखाने के बाद भी नहीं मानी बात
भगवान होटल के संचालक कमल अरोड़ा ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि एडीए की टीम ने होटल का नक्शा पास नहीं होने की बात कही थी। उन्होंने टीम को नक्शा दिखाया तो उस पर मुहर नहीं होने की बात कही गई। इसके बाद मुहर भी दिखाई गई, लेकिन टीम ने उसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद होटल पर सील लगा दी गई।

एसोसिएशन ने जताई आपत्ति
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के चेयरमैन पंकज धीरज ने कार्रवाई पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान एडीए की टीम के पास वर्ष 2018 के नोटिस थे। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने पुराने नोटिस के आधार पर अब कार्रवाई क्यों की जा रही है। पंकज धीरज ने कहा कि धीरज पैलेस का नक्शा वर्ष 1983 में स्वीकृत हुआ था। उनके मुताबिक शहर में कई होटल 50 वर्ष पुराने हैं और उनका निर्माण स्वीकृत मानचित्र के आधार पर हुआ था। ऐसे में पुराने निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले
संबंधित दस्तावेजों और स्वीकृत मानचित्रों की स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed