सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News Two Notorious Criminals Killed in Aligarh Encounter History of Robbing Women Across UP

UP: महिलाओं को लूटने वाले दो कुख्यात अपराधियों का बड़ा आपराधिक इतिहास, दो बदमाश पुलिस ने किए ढेर

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 25 May 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार

अलीगढ़ में खेतों में काम कर रहीं महिलाओं से जेवरात लूटकर एक सप्ताह से जिले में धमाचौकड़ी मचा रहे दो कुख्यात लुटेरे रजा मोहम्मद व मोमीन रविवार शाम अतरौली में गोधा रोड पर पुलिस मुठभेड़ में मार दिए गए। 

Aligarh News Two Notorious Criminals Killed in Aligarh Encounter  History of Robbing Women Across UP
दो बदमाशों का एनकाउंटर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ जिले में पुलिस मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी रजा मोहम्मद और मोमीन मारे गए। ये दोनों पिछले एक दशक से अधिक समय से महिलाओं को निशाना बनाकर लूटपाट कर रहे थे। पुलिस को इनकी तलाश थी और इनके बड़े आपराधिक इतिहास का खुलासा हुआ है।
Trending Videos


रजा मोहम्मद ने आठ जिलों में 40 महिलाओं को लूटा था। उस पर दनकौर में एक महिला से दुष्कर्म का भी आरोप था। मोमीन ने तीन जिलों में 30 महिलाओं के साथ लूटपाट की थी। रजा मोहम्मद 27 अप्रैल को गाजियाबाद जेल से छूटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में ही दोनों की दोस्ती हुई थी। बाहर आकर उन्होंने अलीगढ़ को निशाना बनाया। 17 मई को मडराक क्षेत्र में 10 महिलाओं को लूटा गया। 21 मई को गोधा, अतरौली और छर्रा में 9 महिलाओं से लूट हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से इनकी पहचान की।
विज्ञापन

अपराधियों का रिकॉर्ड
रजा मोहम्मद पर 2014 से 2026 के बीच 40 अपराध दर्ज थे। इनमें बुलंदशहर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, अमरोहा और अलीगढ़ शामिल हैं। कुल 27 लूट की घटनाएं 40 महिलाओं के साथ की गईं। मोमीन पर 2009 से 2026 के बीच 27 अपराध दर्ज थे। इसमें हापुड़, अलीगढ़ और बुलंदशहर में 18 लूट की घटनाएं 30 महिलाओं के साथ की गईं।
 

पुलिस की रणनीति
21 मई की घटनाओं के बाद पुलिस ने बदमाशों का पूरा ब्योरा निकाला। अतरौली, खैर, छर्रा, इगलास सर्किल की चार टीमें और देहात एसओजी इनके पीछे लगीं। एसएसपी और एसपी देहात भी इस अभियान में शामिल थे। सीसीटीवी की मदद से उनके रास्तों का पीछा किया गया। रविवार 24 मई को जिले में घुसते ही घेराबंदी कर उन्हें मुठभेड़ में मार गिराया गया।


 

ये है क्राइम रिकार्ड
- 40 अपराध रजा मोहम्मद पर 2014 से 2026 के बीच दर्ज, जिसमें बुलंदशहर में 2, मेरठ में 6, गौतमबुद्ध नगर में 4, गाजियाबाद में 13, बागपत में 5, अमरोहा में 5 व अलीगढ़ में 4 अपराध शामिल हैं। इनमें कुल 27 लूट की घटनाएं 40 महिलाओं संग की गईं। जिनमें एक दनकौर में दुष्कर्म शामिल
- 27 अपराध मोमीन पर 2009 से 2026 के बीच दर्ज, जिसमें हापुड़ में 2, अलीगढ़ में 11, बुलंदशहर में 14 अपराध शामिल हैं। जिनमें कुल 18 लूट की घटनाएं 30 महिलाओं के संग की गईं

अलीगढ़ में लुटेरों के मारे जाने पर पीड़ित महिलाओं ने पुलिस का आभार जताया
खेतों में काम करने वाली महिलाओं से लूट के दो बदमाश मुठभेड़ में मारे गए। लूट पीड़ित महिलाओं ने इस कार्रवाई के लिए जिला पुलिस का आभार जताया है। एसएसपी नीरज जादौन ने महिला सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी बताया है।

 

यह कार्रवाई 19 मई को की गई थी। 21 मई को अतरौली में लूट का शिकार हुईं बहरावद की गायत्री देवी, मिथिलेश देवी और ललितेश से बात की गई। उन्होंने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि वे रोज कमाने-खाने वाले परिवारों से हैं। अपराधियों के डर से घर से निकलना मुश्किल हो गया था। उन्हें डर था कि बदमाश फिर से वारदात कर सकते हैं। इस खबर ने उनके मन से अपराधियों का डर निकाल दिया है। उन्होंने पुलिस के इस कदम को अच्छा बताया। इसके लिए पुलिस बधाई की पात्र है।
 

एसएसपी बोले, महिला सुरक्षा से समझौता नहीं
एसएसपी नीरज जादौन ने इस कार्रवाई पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपराध पर काम करना और उसे हल करना पुलिस का कर्तव्य है। हर व्यक्ति की सुरक्षा के प्रति पुलिस की जवाबदेही है। महिला अपराध के प्रति उनकी स्पष्ट नीति है। शासन की मंशा के अनुसार महिला सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।
 

महिलाओं को सुरक्षा का आश्वासन
एसएसपी ने कहा कि किसी महिला को दहशत में जीने की जरूरत नहीं है। उन्हें असुरक्षित मानने की भी आवश्यकता नहीं है। महिला के प्रति हर अपराध पर पुलिस उनके साथ खड़ी है। पुलिस उन्हें सुरक्षा देकर दहशत से उबारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed