{"_id":"6a7e2ae283ca5eb30f0acead","slug":"body-of-missing-youth-found-hanging-from-a-tree-aligarh-news-c-426-1-ddu1001-934-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव दरी अलावलपुर में चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान और एक ग्रामीण के बीच विवाद का मामला सामने आया है। ग्रामीण ओमवीर सिंह ने प्रधान राजकुमार यादव और उनके भाई संत कुमार यादव पर उसे घर में बंधक बनाकर डंडों से पीटने, कनपटी पर तमंचा रखने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए ओमवीर सिंह ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे वह बाइक पर दुकान से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव में ग्राम प्रधान राजकुमार यादव और उनके भाई संत कुमार यादव ने उसे रास्ते में रोक लिया। इसके बाद दोनों उसे पकड़कर अपने घर ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया। दोनों भाइयों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ डंडों और थप्पड़ों से मारपीट की। इसी दौरान उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी गई।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। किसी ग्रामीण ने घटना की जानकारी उसकी पत्नी को दी। पत्नी प्रधान के घर पहुंची तो आरोप है कि उसके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। ओमवीर ने आरोप लगाया कि उसकी बाइक प्रधान के घर पर रह गई और बाइक पर रखा दवाइयों का थैला तथा जेब में रखे करीब 1500 रुपये भी नहीं मिले। बाद में दोनों को घर से बाहर सड़क पर छोड़ दिया गया। ओमवीर ने बताया कि वह 2021 में ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ चुका है। इसी चुनावी रंजिश के चलते प्रधान पक्ष उससे दुश्मनी मानता है।
विज्ञापन
प्रधान बोले दो तमंचे लेकर घर में घुस आया था ओमवरी
ग्राम प्रधान राजकुमार यादव ने ग्रामीण के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। उनका कहना है कि ओमवीर कई दिनों से गांव के लोगों के माध्यम से उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि रविवार को ओमवीर अपने थैले में दो तमंचे लेकर उनके घर में घुस आया और जान से मारने की नीयत से पहुंचा था। प्रधान के अनुसार सूचना पर पहुंची पुलिस ने ओमवीर के थैले से दो तमंचे बरामद किए हैं।
- तमंचा बरामद हुआ है। यह कहां से आया इसकी जांच की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूछताछ की जा रही है, जो भी तत्थ सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - गर्वित सिंह, सीओ छर्रा ।