सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cameras found switched off in 20 colleges of Aligarh division

RMPSU: अलीगढ़ मंडल के 20 महाविद्यालयों में कहीं कैमरे तो कहीं बंद मिले माइक, यूनिवर्सिटी ने थमाए नोटिस

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 21 Apr 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में इस समय सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। यूनिवर्सिटी को परीक्षा के दौरान 20 डिग्री कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। यूनिवर्सिटी ने ऐसे डिग्री कॉलेजों को नोटिस थमा दिया है। 

Cameras found switched off in 20 colleges of Aligarh division
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के बीएससी के दूसरे सेमेस्टर की कंप्यूटर साइंस, बी.वोक आईटी, बीएससी के चौथे सेमेस्टर के बायोटेक्नोलॉजी विषय की परीक्षाओं में 20 महाविद्यालयों में कैमरे और माइक बंद मिले। सीसीटीवी फुटेज की गुणवत्ता खराब रही। इन महाविद्यालयों को नोटिस भेजे गए हैं।

Trending Videos


एआरएल महाविद्यालय, मलाव खुर्द अलीगढ़, कुसुमा देवी महाविद्यालय जटाऊ अशोकपुर अमांपुर कासगंज, श्री चेतराम सिंह महाविद्यालय सिरसौल कासगंज में सीसीटीवी फुटेज की गुणवत्ता खराब मिली। बीडीएचएस महाविद्यालय मऊपुर बहादुरपुर अलीगढ़, बोहरे जगन्नाथ सिंह वासदेव सिंह स्मारक महाविद्यालय दत्ता चोली खुर्द अलीगढ़, चौधरी झम्मन सिंह महाविद्यालय इगलास अलीगढ़, ज्ञान विज्ञान इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन खैर अलीगढ़, लौंग श्री कॉलेज ऑफ एजुकेशन अर्राना खैर अलीगढ़ में कैमरे ऑफलाइन मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीएस मेमोरियल कन्या महाविद्यालय बिछपुरी गोपी अलीगढ़, बाल ज्योति कन्या महाविद्यालय नगला जाट चंडौस अलीगढ़, डॉ. आरकेएस शिक्षण संस्थान एटा, पीआर राजपूत महाविद्यालय सराय अघाट एटा, श्री भगवान शिव (पीजी) महाविद्यालय उम्मेदपुर एटा, केसी आदर्श महाविद्यालय सिधपुर कासगंज में माइक ऑफ रहा।

पंडित श्रीचंद शर्मा मेमोरियल पीजी कॉलेज मानपुरकलां खैर अलीगढ़, श्री हीरालाल स्मारक महाविद्यालय नटखट खुर्द अलीगंज एटा, वीरांगना अवंती बाई महिला महाविद्यालय उद्दैतपुर एटा में माइक ऑफ रहा। श्री एसएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज मणिकपुर हाथरस, ओमपाल मुंशी सिंह महाविद्यालय काका बेगपुर गुलरिया अलीगढ़, रुद्रा एस कॉलेज छर्रा अलीगढ़ में कनेक्शन में दिक्कतें रहीं। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि इन महाविद्यालयों को नोटिस भेजकर सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed