सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police stations filled with vehicles without number plates

सख्ती: बिना नंबर प्लेट वाले वाहन पकड़ रही पुलिस, वाहनों से भरे थाने, धूल फांक रहीं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

नितिन गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 21 Apr 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रत्येक वाहन के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अनिवार्य है। 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों पर भी ये नंबर प्लेट लगवाना जरूरी है लेकिन अलीगढ़ में वाहन स्वामी इसलिए इन्हें नहीं लगवा रहे क्योंकि इन प्लेट के जरिए उनके पास चालान आ सकता है। इसलिए लोग नए वाहन खरीदकर ले जाते हैं लेकिन नंबर प्लेट लेने के लिए वापस पलटकर नहीं आ रहे।

Police stations filled with vehicles without number plates
सासनी गेट व बन्नादेवी थाने में खड़े सीज किए गए वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा का अभियान अब दो अलग तस्वीरें पेश कर रहा है। एक तरफ पुलिस बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्ती दिखाते हुए उन्हें सीज कर रही है, वहीं दूसरी ओर अधिकृत केंद्रों पर हजारों नंबर प्लेट बोरों में पड़ी धूल फांक रही हैं। सवाल यह उठ रहा है कि जब प्लेट उपलब्ध हैं, तो वाहन मालिक उन्हें लेने क्यों नहीं पहुंच रहे?

Trending Videos


यातायात नियमों के पालन को लेकर हाल के दिनों में पुलिस ने अभियान तेज किया है। इसके तहत बिना हाई सिक्योरिटी वाले वाहनों पर सीधा एक्शन लिया जा रहा है। स्थिति यह है कि जिले भर में रोजाना औसतन 100 दोपहिया वाहन सीज किए जा रहे हैं। लगातार कार्रवाई का असर यह हुआ है कि शहर के कई थानों के परिसर अब पार्किंग में तब्दील होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानों में सैकड़ों की संख्या में बाइक और स्कूटी खड़ी हैं। कई जगह तो हालात ऐसे हैं कि वाहन रखने की जगह भी कम पड़ने लगी है। पुलिस कर्मियों के सामने इन्हें सुरक्षित रखने और व्यवस्थित करने की भी चुनौती खड़ी हो गई है। दूसरी ओर, शहर के अधिकृत केंद्रों और वाहन दुकानों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की कोई कमी नहीं है। बड़ी संख्या में प्लेट तैयार होकर पड़ी हैं, लेकिन वाहन मालिक उन्हें लेने नहीं पहुंच रहे। इससे साफ है कि सख्ती के बावजूद नियमों के पालन में अभी भी ढिलाई बनी हुई है।

वाहन विक्रेताओं का मानना है कि समस्या सिर्फ सख्ती की नहीं, बल्कि प्रक्रिया और जागरूकता की भी है। कई लोग स्लॉट, प्रक्रिया या अतिरिक्त खर्च के चलते नंबर प्लेट लगवाने में देरी कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग कार्रवाई के डर के बावजूद इसे टाल रहे हैं। इनका मानना है कि जब तक नियमों के पालन को आसान और प्रभावी नहीं बनाया जाएगा, तब तक थाने भरते रहेंगे और सड़क सुरक्षा का लक्ष्य अधूरा ही रहेगा।

प्रत्येक वाहन के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य है। अगर वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं होगी तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों से अपील है कि जहां से वाहन खरीदे गए हैं, वहां जाकर तत्काल नंबर प्लेट वाहन पर लगवाएं।- प्रवीण कुमार यादव, एसपी, ट्रैफिक

Police stations filled with vehicles without number plates
जीटी रोड स्थित बाइक शोरूम में रखीं एचएसआरपी प्लेट - फोटो : संवाद

क्या है नियम
जीटी रोड स्थित एक विक्रेता ने बताया कि प्रत्येक वाहन के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अनिवार्य है। 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों पर भी ये नंबर प्लेट लगवाना जरूरी है लेकिन अलीगढ़ में वाहन स्वामी इसलिए इन्हें नहीं लगवा रहे क्योंकि इन प्लेट के जरिए उनके पास चालान आ सकता है। इसलिए लोग नए वाहन खरीदकर ले जाते हैं लेकिन नंबर प्लेट लेने के लिए वापस पलटकर नहीं आ रहे। यह स्थिति तब है जब जिले में हर महीने औसतन 300 से ज्यादा वाहनों की बिक्री हो रही है और इनमें से 150 भी नंबर प्लेट लेने वापस नहीं आ रहे। फोन करने पर वाहन स्वामी धमकी देते हैं कि मेरी गाड़ी, मेरी मर्जी, तुम कौन होते हो मुझे ऑर्डर देने वाले।

पांच दिन में 1261 स्कूटी-बाइक पहुंचे थाने
पुलिस ने बीते पांच दिन में 1261 दोपहिया वाहनों को सीज किया है। इसके अलावा 770 वाहनों के चालान किए हैं। सबसे ज्यादा एक दिन में 17 अप्रैल को 111 स्कूटी-बाइक सीज की गईं और 394 चालान काटे गए। इन वाहनों को बन्नादेवी, क्वार्सी, सासनी गेट, गांधी पार्क, महुआखेड़ा और देहली गेट पुलिस थाना में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed