{"_id":"69e76f3454a6e283f00ef340","slug":"routes-of-eight-trains-passing-through-aligarh-changed-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train: प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का चल रहा कार्य, अलीगढ़ से गुजरने वाली आठ ट्रेनों के रूट बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train: प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का चल रहा कार्य, अलीगढ़ से गुजरने वाली आठ ट्रेनों के रूट बदले
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
सार
नई व्यवस्था के तहत कई ट्रेनें प्रयागराज के बजाय वैकल्पिक मार्गों लखनऊ, मानिकपुर, झांसी और अन्य स्टेशनों के रास्ते चलाई जाएंगी।
ट्रेन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते बड़ी संख्या में ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। अलीगढ़ से होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनों के रूट बदले हैं। अलग-अलग चरणों में ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान विशेष रूप से ट्रेनों को डायवर्ट किया जाएगा।
Trending Videos
नई व्यवस्था के तहत कई ट्रेनें प्रयागराज के बजाय वैकल्पिक मार्गों लखनऊ, मानिकपुर, झांसी और अन्य स्टेशनों के रास्ते चलाई जाएंगी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इसमें अलीगढ़ से होकर गुजरने वाली पूर्वा एक्सप्रेस (12381) क्रमश : 26, 29, 30 अप्रैल, गाड़ी संख्या 12382 क्रमश : 24, 27 व 28 अप्रैल को बदले रूट से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा सीमांचल एक्सप्रेस (12487), नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12505) 29 अप्रैल, सीमांचल एक्सप्रेस (12488), नंदन कानन (12816), नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12506) 30 अप्रैल को अपने निर्धारित रूट दिल्ली-गाजियाबाद-अलीगढ़ की बजाए गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ रूट से संचालित होगी।

कमेंट
कमेंट X