फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   canal will be desilted

Aligarh News: 20 अक्टूबर से 19 दिन बंद रहेगी ऊपरी गंगा नहर, 737 किमी नहरों की होगी सिल्ट सफाई

Wed, 07 Oct 2026 03:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
canal will be desilted
अलीगढ़। ऊपरी गंगा नहर की वार्षिक मरम्मत और अनुरक्षण कार्यों के चलते 20/21 अक्टूबर की मध्यरात्रि से 7/8 नवंबर की मध्यरात्रि तक नहर बंद रहेगी। नहर बंदी की अवधि में सिंचाई विभाग जिले की 737 किलोमीटर लंबी नहरों की सिल्ट सफाई और अनुरक्षण कार्य कराएगा। विभाग का दावा है कि इससे आगामी सिंचाई सीजन में किसानों को बेहतर नहरी सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता सिंचाई राजेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में करीब 450 किलोमीटर राजवाहों और 287 किलोमीटर माइनरों की सिल्ट सफाई प्रस्तावित है। नहर बंदी के दौरान इन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा, जिससे नहरों में जलप्रवाह सुचारु बना रहे और पानी की क्षमता में सुधार हो।
विज्ञापन


नहरों की सफाई और मरम्मत से पानी के प्रवाह तथा वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। इसका लाभ कोल, खैर, छर्रा, इगलास और अतरौली विधानसभा क्षेत्रों के किसानों को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ने किसानों और जनप्रतिनिधियों से नहरों की सफाई व अनुरक्षण कार्य में विभागीय कर्मियों को सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में कार्य पूरा कर जिले की नहरी सिंचाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed