{"_id":"6af6e24ef354b1cf3b014306","slug":"cm-yogi-to-attend-minister-sandeep-singh-engagement-in-aligarh-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री संदीप सिंह की सगाई: सीएम योगी आदित्यनाथ खाएंगे दावत, ये गणमान्य भी आ रहे अलीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री संदीप सिंह की सगाई: सीएम योगी आदित्यनाथ खाएंगे दावत, ये गणमान्य भी आ रहे अलीगढ़
Fri, 13 Nov 2026 03:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:41 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 2:55 बजे तालानगरी पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर आयोजन स्थल के बराबर सीधे हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान पर उतरेगा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : UP Gov. YT.
विस्तार
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख हस्तियां 14 नवंबर को अलीगढ़ आ रही है। ये सभी नेता विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों और मंत्री संदीप सिंह व उनके छोटे भाई सौरभ सिंह के सगाई समारोहों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 2:55 बजे तालानगरी पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर आयोजन स्थल के बराबर सीधे हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान पर उतरेगा। वह राज्य मंत्री संदीप सिंह और सौरभ सिंह के सगाई समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 3:35 बजे आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी 14 नवंबर को अलीगढ़ आएंगे। वह दोपहर 12:15 बजे सगाई समारोह में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
अंडमान-निकोबार के उप राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा 14 नवंबर को प्रातः 10ः30 बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद गणमान्य व्यक्तियों से भेंट करेंगे। पूर्वाह्न 11ः20 बजे जलवायु परिवर्तन संवाद में शामिल होने के बाद अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। उसके बाद सगाई समारोह में भी सम्मिलित होंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह अपरान्ह 02 बजे सर्किट हाउस में पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने के उपरांत 03ः30 बजे सगाई समारोह में सम्मिलित होंगे। मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जयवीर सिंह अपरान्ह 03ः30 बजे सगाई समारोह में भाग लेंगे।
