फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Condition of complaint boxes in government offices

यह है सरकारी दफ्तरों की हकीकत: दफ्तर हैं, फरियादें हैं, नहीं है तो सिर्फ शिकायत पेटिका

Sat, 29 Aug 2026 10:28 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 29 Aug 2026 10:28 AM IST
सार

अलीगढ़ विकास भवन में कहीं भी शिकायत पेटिका नहीं लगी है, जबकि यहां फरियादी बड़ी संख्या में आते हैं। बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, खराब ट्रांसफाॅर्मर और बिल संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए रोजाना उपभोक्ता बिजली निगम के कार्यालयों तक पहुंचते हैं, लेकिन यहां भी शिकायत पेटिका नजर नहीं आई।

विज्ञापन
Condition of complaint boxes in government offices
जवाहर भवन में शिकायत के लिए एकल विंडो, विकास भवन में स्वागत कक्ष - फोटो : संवाद

विस्तार

कोई सड़क की बदहाली से परेशान है तो कोई पानी की समस्या से। किसी को सरकारी दफ्तर में सुनवाई नहीं होने की शिकायत है तो किसी को रोडवेज बसों की व्यवस्था से नाराजगी। किसी को बिजली बिल में गड़बड़ी तो किसी को बिजली न आने की शिकायत है। ऐसे में अगर पीड़ित अपनी शिकायत लिखकर शिकायत पेटिका में डालना चाहे तो वह जाए कहां ?

विज्ञापन


अलीगढ़ नगर निगम, विकास भवन, रोडवेज और बिजली निगम के कार्यालय में संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बृहस्पतिवार को पड़ताल की तो यहां शिकायत पेटिकाएं ही नहीं मिलीं। रेलवे और आरटीओ कार्यालय में शिकायत पेटिका तो है, लेकिन अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से इनमें कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन


विकास भवन में फरियादी अधिक, व्यवस्था कम
विकास भवन में कहीं भी शिकायत पेटिका नहीं लगी है, जबकि यहां फरियादी बड़ी संख्या में आते हैं। हालांकि यहां स्वागत कक्ष जरूर बना है, लेकिन यहां शिकायत दर्ज कराने की बजाय बैठे कर्मचारी उन्हें संबंधित विभाग में फरियाद लगाने भेज देते हैं। सीडीओ योगेंद्र कुमार का कहना है कि पीड़ितों की सुनवाई के लिए सभी अधिकारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई करते हैं। आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से भी लोग शिकायत दर्ज कराते हैं, जिनका समय सीमा में निस्तारण कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के अफसरों ने भी बनाया बहाना

Condition of complaint boxes in government offices
शिकायत पेटिका - फोटो : प्रतीकात्मक

बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, खराब ट्रांसफाॅर्मर और बिल संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए रोजाना उपभोक्ता बिजली निगम के कार्यालयों तक पहुंचते हैं, लेकिन यहां भी शिकायत पेटिका नजर नहीं आई। मुख्य अभियंता अरविंद नायक का कहना है कि पीड़ित अपनी शिकायत लेकर कभी भी अधिकारियों से मिल सकते हैं। ऑनलाइन भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

नगर निगम में भी नहीं दिखी पेटिका
नगर निगम में प्रतिदिन सफाई, पेयजल, सीवर, सड़क, स्ट्रीट लाइट और कर से जुड़ी शिकायतें लेकर लोग पहुंचते हैं। इसके बावजूद परिसर में शिकायत पेटिका नजर नहीं आई। नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा का कहना है कि नगर निगम में मुख्य गेट के पास ही एकल विंडो है। यहां कोई भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

रोडवेज दफ्तर में नहीं दिखी शिकायत पेटिका
रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों को बसों की देरी, सीट, परिचालक-चालक के व्यवहार और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें रहती हैं। लेकिन यहां भी शिकायत पेटिका नहीं मिली। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता अपनी शिकायत पटल पर अथवा मोबाइल फोन के जरिये दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed