फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cultural presentations captivated the hearts at the annual festival Udaan

Aligarh News: वार्षिकोत्सव उड़ान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Thu, 29 Oct 2026 02:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Cultural presentations captivated the hearts at the annual festival Udaan
कार्यक्रम में प्रस्तुति देती बालिका। - फोटो : samvad
सिंघारपुर, मथुरा रोड स्थित सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ में मंगलवार को वार्षिकोत्सव उड़ान में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यालय की वार्षिक पत्रिका तेजस्वी का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जलाकर किया। सरस्वती वंदना और गणेश वंदना के बाद प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। एक भारत-श्रेष्ठ भारत लोकनृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। शिव शक्ति मिलन नृत्य ने दर्शकों को आकर्षित किया। महारानी लक्ष्मीबाई पर आधारित नृत्य नाटिका में उनकी वीरता और बलिदान को जीवंत किया गया। वरिष्ठ नागरिक सम्मान लघु नाटिका के जरिये बुजुर्गों के सम्मान का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने डॉ. हेडगेवार के जीवन पर प्रस्तुति और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जयंत शर्मा ने की। मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षा समिति के मंत्री डॉ. प्रभास्कर राय और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह रहीं। महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंद पुरी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि मनुष्य को संस्कारवान बनाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के सचिव राजीव वार्ष्णेय ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने शैक्षिक, खेल और सांस्कृतिक उपलब्धियों की जानकारी दी। आयोजन में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संदीप विजयवर्गीय और कोषाध्यक्ष सीए अनिल गुप्ता सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed