{"_id":"6ae26907b41c3079ca0fb2b7","slug":"power-cuts-ahead-of-the-festival-have-added-to-the-difficulties-aligarh-news-c-2-gur1004-1100409-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: त्योहार से पहले बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: त्योहार से पहले बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
त्योहार से पहले ही शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक कई इलाकों में बिजली गुल रहने और बार-बार कटौती होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रघुवीरपुरी, किला बिजलीघर क्षेत्र के नगला पटवारी, अवंतिका फेज-1, एडीए कॉलोनी और चौधरी बिहार समेत कई इलाकों में घंटों आपूर्ति बाधित रही। रातभर बिजली आने-जाने से लोग ठीक से सो नहीं सके। सुबह बिजली न होने से घरेलू कामकाज भी प्रभावित हुए।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय महामंत्री एवं महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी ने आरोप लगाया कि दिनभर में करीब 25 बार बिजली कटौती हो रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
मंगलवार रात कुछ इलाकों में फाल्ट और तकनीकी दिक्कतों के कारण आपूर्ति प्रभावित रही। सुबह तक समस्याओं को दूर कर लिया गया। त्योहारों को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।
अंशुमान यादव, अधीक्षण अभियंता, शहरी