फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Death by being thrown off a train

ट्रेन से नीचें फेंकने से मौत: जिस युवक को भेजा गया जेल, पिता ने दर्ज करा दी उसके अपहरण की रिपोर्ट

Mon, 07 Sep 2026 05:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 07 Sep 2026 05:10 PM IST
सार

पुलिस इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि कहीं पिता बेटे को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए तो कानून का सहारा नहीं ले रहे थे। शक इस बात पर भी है कि यदि बेटे का अपहरण हुआ ही नहीं तो फिरौती की कॉल की बात कहां से सामने आई।

विज्ञापन
Death by being thrown off a train
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज-मथुरा पैसेंजर ट्रेन में गेट पर बैठने के विवाद में 4 सितंबर को हाथरस के गांव नगला रानी निवासी 22 वर्षीय जतिन को लात मारकर ट्रेन से नीचे फेंकने उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में रविवार को नाटकीय मोड़ आ गया। जीआरपी मथुरा ने घटना के आरोपी युवक गजेंद्र सिंह उर्फ कालू निवासी गांव भवीगढ़, बरला को जेल भेजा है। दूसरी ओर उसके पिता ने बेटे का दिल्ली से अपहरण हो जाने और एक लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

विज्ञापन


पुलिस जांच में साफ हुआ है कि युवक को जीआरपी ने जेल भेज दिया है। इस मामले में आरोपी गजेंद्र सिंह उर्फ कालू के पिता हरपाल सिंह ने एक सितंबर को एसपी क्राइम ममता कुरील को एक तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उनका दूसरे नंबर का बेटा कालू का किसी ने दिल्ली से अपहरण कर लिया है। अपहरण करने वालों ने बेटे को छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये की फिरौती मांगी है। इस मामले में एसपी क्राइम ने थाना बरला पुलिस को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस इस मामले में तीन-चार दिन से जांच कर रही थी।
विज्ञापन


सीओ बरला संजय कुमार त्यागी के अनुसार इस मामले में जांच में सामने आया कि हरपाल सिंह कश्यप के चार बेटे हैं। जिनमें बड़े बेटे उमेश की शादी हो चुकी है। अन्य बेटे अविवाहित हैं और कुछ काम नहीं करते हैं। तीसरे नंबर का बेटा गजेंद्र सिंह उर्फ कालू बीते 17 जून को गांव के ही एक युवक की पत्नी को अपने साथ ले गया था। हालांकि बाद में महिला खुद वापस गांव आ गई। कालू भी लौट आया। पांच अगस्त 2026 से गजेंद्र गांव से लापता था। इस मामले में पिता हरपाल बेटे के अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने से लेकर उच्चाधिकारियों के पास चक्कर काट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी क्राइम के निर्देश पर रविवार को पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जिसके गजेंद्र उर्फ कालू के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई है, उसे जीआरपी मथुरा पुलिस हाथरस के युवक जतिन को ट्रेन से धक्का देकर गिराने व उसकी मौत के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा चुकी है। अब इस मामले में पिता की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


शक...कानून से बचने के लिए तो नहीं बनाया कानून को बनाया हथियार
पुलिस इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि कहीं पिता बेटे को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए तो कानून का सहारा नहीं ले रहे थे। शक इस बात पर भी है कि यदि बेटे का अपहरण हुआ ही नहीं तो फिरौती की कॉल की बात कहां से सामने आई। कहीं यह ट्रेन में बेटे के किए को छिपाने के लिए रची गई कोई साजिश तो नहीं। अफसरों का कहना है कि जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed