{"_id":"6a4d6dfa89ceac7aa90b4211","slug":"divisional-team-formed-with-players-from-aligarh-and-hathras-aligarh-news-c-2-gur1004-1014275-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अलीगढ़-हाथरस के खिलाडि़यों से बन गई मंडलीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अलीगढ़-हाथरस के खिलाडि़यों से बन गई मंडलीय टीम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम की घोषणा हो गई। इसमें अलीगढ़ के सात और हाथरस के दो मुक्केबाजों को जगह मिली है। ट्रायल में नहीं पहुंचने के कारण एटा-कासगंज के खिलाडि़यों को टीम में जगह नहीं मिल सकी। अब यही मुक्केबाज 10-13 जुलाई तक चित्रकूट में होने वाली प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मंगलवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाडि़यों का ट्रायल हुआ। इसमें अलीगढ़ के राम वार्ष्णेय (44–46 किग्रा), इरफान (50–52 किग्रा), अमन कुमार (52–54 किग्रा), शिव कुमार अत्री (57–60 किग्रा), आकाश सिंह (60–63 किग्रा), मयंक सारस्वत (63–66 किग्रा) और हिमांशु कुमार (66–70 किग्रा) शामिल हैं।
हाथरस के तौफीक (46–48 किग्रा) और अनुज चौधरी (54–57 किग्रा) भी टीम का हिस्सा बने हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज ने बताया कि टीम के साथ मुक्केबाजी के प्रशिक्षक अथक पटेल रहेंगे। मुक्केबाजों का चयन जिला मुक्केबाजी संघ के सचिव सोम प्रकाश शर्मा और रेफरी प्रांशु चौधरी ने किया।