{"_id":"6a8fe46370a1bc1b3409c71e","slug":"elderly-confectioner-crushed-by-jcb-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: रक्षाबंधन से एक दिन पहले परिवार में छाया मातम, काम से लौट रहे मिष्ठान विक्रेता को जेसीबी ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: रक्षाबंधन से एक दिन पहले परिवार में छाया मातम, काम से लौट रहे मिष्ठान विक्रेता को जेसीबी ने रौंदा, मौत
Thu, 27 Aug 2026 12:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:47 PM IST
सार
रामबाबू शर्मा हलवाई की दुकान पर कार्यरत थे। रोजाना की तरह वह देर रात अपना काम खत्म करके स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। जब वह जेल पुल के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रही एक अनियंत्रित जेसीबी ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन की तैयारियों में लगे मिष्ठान विक्रेता रामबाबू (60) की बुधवार की देर रात जेल रोड पुल पर जेसीबी की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बन्नादेवी थाना क्षेत्र के कांति विहार निवासी रामबाबू शर्मा क्वार्सी क्षेत्र में स्थित एक हलवाई की दुकान पर कार्यरत थे। रोजाना की तरह वह बुधवार की देर रात अपना काम खत्म करके स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। जब वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेल पुल के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रही एक अनियंत्रित जेसीबी ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामबाबू स्कूटी सहित सड़क पर जा गिरे और जेसीबी के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी जेसीबी चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल रामबाबू को लेकर जिला अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को को पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इस हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन