{"_id":"69dcc1b12fd1afc3a80fe8bc","slug":"electricity-theft-in-the-vending-zone-of-aligarh-municipal-corporation-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नगर निगम के वेंडिंग जोन में 16 दुकानें चार कनेक्शन से हो रहीं थीं रोशन, पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नगर निगम के वेंडिंग जोन में 16 दुकानें चार कनेक्शन से हो रहीं थीं रोशन, पकड़ी बिजली चोरी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 13 Apr 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार
अलीगढ़ नगर निगम के वेंडिंग जोन में 16 दुकानें हैं। केवल चार उपभोक्ताओं को आधिकारिक कनेक्शन दिए गए थे, जिनसे सभी 16 दुकानों में बिजली चोरी की जा रही थी। प्रारंभिक जांच के आधार पर दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
बिजली चोरी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ शहर के स्टेट बैंक तिराहा स्थित नगर निगम के वेंडिंग जोन में बिजली चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। विभागीय जांच में पता चला कि मात्र चार बिजली कनेक्शनों से 16 दुकानों को अवैध रूप से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। बिजली विभाग की टीम ने रविवार को जांच करने के बाद इसका खुलासा किया।
Trending Videos
इस मामले की शिकायत की गई थी। जिसके बाद एई सुनील दत्त, जेई रवि व चंचल शर्मा की टीम रविवार की देर शाम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान अनियमितताएं साफ तौर पर सामने आईं। जहां केवल चार उपभोक्ताओं को आधिकारिक कनेक्शन दिए गए थे, वहीं 16 से ज्यादा दुकानों में उन्हीं कनेक्शनों से बिजली का उपयोग हो रहा था। इससे बिजली विभाग को आर्थिक नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता विश्वेंद्र चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया गया है। उनके खिलाफ जुर्माने की राशि निर्धारित की जा रही है। शेष दुकानदारों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन ने कहा कि बिजली चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में विभाग सख्त रुख अपनाएगा और दोषियों पर भारी जुर्माना तथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।