पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ensuring a share for the Extremely Backward Classes, Dalits, and women is the goal of Jan Seva Dal: Vinesh Thakur

अति पिछड़ा, दलित व महिलाओं को हिस्सेदारी दिलाना जन सेवा दल का लक्ष्य : वीनेश ठाकुर

Mon, 29 Jun 2026 02:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Ensuring a share for the Extremely Backward Classes, Dalits, and women is the goal of Jan Seva Dal: Vinesh Thakur
जनसेवा दल की बैठक में मंच पर मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य। संवाद
जनसेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीनेश ठाकुर (कर्पूरी) ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य अति पिछड़ा, दलित और महिलाओं को उनकी आबादी के अनुरूप राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी दिलाना है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब समाज के सभी वर्गों को समान अवसर और सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन


वह रविवार को शहर के आईटीआई रोड स्थित एक लाॅज में आयोजित जनसभा को बताैर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अति पिछड़े, दलित और उपेक्षित समाज को राजनीतिक रूप से संगठित करने का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक इन वर्गों के वोट लेकर विभिन्न राजनीतिक दल सत्ता में पहुंचे, लेकिन उन्हें सत्ता और संगठन में उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया।
विज्ञापन


पार्टी ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के आरक्षण मॉडल का उल्लेख करते हुए पिछड़े वर्गों के वर्गीकरण और हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामनरेश सिंह व संचालन दिनेश सिंह राजाैरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा में मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष उजलेश देवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सत्ता पार्टी नलिन चाैधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्पना श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शशि सेन, राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजेश ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ठाकुर, उमेश माथुर एमबीसी प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, प्रदेश प्रभारी भोलाराम सविता, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा उज्जलेश देवी आदि ने एकजुटता रखने पर जोर दिया। मौके पर चंद्रभान सिंह प्रधान, बलवीर सिंह, ओमवीर सिंह, ओमप्रकाश, रमेश चंद्र शास्त्री, डाॅ. राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अरुण सिंह, रामप्रकाश सिंह, रिंकू सेन, अनोखे लाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed