पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Booking Opens Today for 1,626 Plots in Greater Agra's Gangapuram and Narmadapuram Townships

UP: ग्रेटर आगरा हाउसिंग स्कीम लॉन्च, प्लॉटों की बुकिंग आज से शुरू, जानें कीमत और खरीदने की पूरी प्रक्रिया

Mon, 29 Jun 2026 09:19 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 29 Jun 2026 09:19 AM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर आगरा की गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप में कुल 1,626 आवासीय प्लॉटों की ऑनलाइन बुकिंग सोमवार से शुरू कर दी है। इच्छुक आवेदक 29 जुलाई तक एडीए की वेबसाइट और जनहित पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Booking Opens Today for 1,626 Plots in Greater Agra's Gangapuram and Narmadapuram Townships
ग्रेटर आगरा में कुछ ऐसी दिखेगी खेल अकादमी

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर स्थित रायपुर और रहनकलां गांव में विकसित किए जा रहे ग्रेटर आगरा की दो टाउनशिप गंगापुरम और नर्मदापुरम में प्लॉट बुकिंग सोमवार से शुरू होगी। दोनों टाउनशिप में 1,626 प्लॉट हैं, जिनके लिए 29 जुलाई तक सिर्फ ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन



आगरा विकास प्राधिकरण 450 हेक्टेयर में यहां दस टाउनशिप बसाएगा। इनर रिंग सड़क के पास विकसित हो रही इन हाईटेक टाउनशिप में प्लॉट की दर 33,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की गई है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरूनमोली ने बताया कि दोनों टाउनशिप में एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी श्रेणियों के कुल 1,626 भूखंड उपलब्ध हैं। नर्मदापुरम में कुल 718 और गंगापुरम टाउनशिप में 908 भूखंडों की बिक्री पहले चरण में होगी। पंजीकरण के लिए आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को प्लॉट की अनुमानित कीमत का 5 प्रतिशत और अनारक्षित श्रेणी को 10 प्रतिशत हिस्सा बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।

ये भी पढ़ें -  UP: सड़क की मरम्मत में हुई लापरवाही तो ठेकेदार और अधिकारी जाएंगे जेल, आगरा में सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

 
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्मदापुरम टाउनशिप
एलआईजी (100 वर्ग मी. तक) 220 भूखंड हैं। पंजीकरण शुल्क: 3,30,000 रुपये

एमआईजी- 1 (101-150 वर्ग मी.) 144 भूखंड पंजीकरण शुल्क: 4,95,000 रुपये
एमआईजी- II (151-200 वर्ग मी.) 296 भूखंड पंजीकरण शुल्क: 6,60,000 रुपये

एचआईजी- I (201-250 वर्ग मी.) 9 भूखंड, पंजीकरण शुल्क: 8,25,000 रुपये
एचआईजी- II (250 वर्ग मी. से अधिक) 49 भूखंड ( पंजीकरण शुल्क: 9,90,000 रुपये)

ये भी पढ़ें -  UP: बच्चों के सामने पत्नी की हत्या, सब्बल से ताबड़तोड़ वार कर ली बेरहमी से जान; पति ने इसलिए दी खाैफनाक माैत


 
विज्ञापन

गंगापुरम टाउनशिप
एलआईजी (100 वर्ग मी. तक) 210 भूखंड
एमआईजी- I (101-150 वर्ग मी.): 306 भूखंड

एमआईजी- II (151-200 वर्ग मी.): 56 भूखंड
एचआईजी- I (201-250 वर्ग मी.): 169 भूखंड

एचआईजी- II (250 वर्ग मी. से अधिक): 167 भूखंड

 

ऐसे करें आवेदन
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रखने के लिए इसे जनहित पोर्टल और एडीए की वेबसाइट से होगी। 29 जून को पोर्टल खुलने के बाद आवेदक अपने मनपसंद भूखंड की श्रेणी चुनकर तय पंजीकरण राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed