पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anger over Aligarh Galaxy Tower Apartments

Aligarh: अपार्टमेंट की पार्किंग में बनाए दो फ्लैट और गेटों पर दुकान, एक लिफ्ट रहती है बंद, लोगों में गुस्सा

Mon, 29 Jun 2026 10:44 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 29 Jun 2026 10:44 AM IST
सार

दो लिफ्टों में से केवल एक ही संचालित है। वह भी मानक के अनुसार नहीं है। कभी भी बीच में रुक जाती है। बिल्डरों की इस लापरवाही से निवासियों में भय का माहौल है।

विज्ञापन
Anger over Aligarh Galaxy Tower Apartments
स्वर्ण जयंती नगर स्थित ग्लैक्सी आपार्टमेंट - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के गैलेक्सी टावर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में भी बिल्डरों के खिलाफ आक्रोश पनपने लगा है। आरोप है कि पार्किंग में दो फ्लैट बना दिए गए। दो गेटों पर दुकानें निकाल दी गईं। एक लिफ्ट हमेशा बंद रहती है। चार माले से ऊपर निर्माण भी कराया जा रहा है। शिकायत करने पर डराया धमकाया जाता है। इसे लेकर रविवार को निवासियों की एक बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर आंदोलन की बात कही गई।

विज्ञापन


बैठक का संचालन अधिवक्ता गोपाल शंकर शर्मा ने किया। बैठक में अपार्टमेंट के संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित निवासियों ने बिल्डरों की लापरवाही और उदासीनता पर गहरा रोष व्यक्त किया। निवासियों ने बताया कि लिफ्ट, अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था तथा अवैध निर्माण को लेकर कई बार अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। कोई अधिकारी जांच के लिए भी नहीं आया है।
विज्ञापन

ग्लैक्सी आपार्टमेंट में बंद पड़ी लिफ्ट व पार्किग की जगह बने फ्लैटबैठक में यह भी बताया गया कि दो लिफ्टों में से केवल एक ही संचालित है। वह भी मानक के अनुसार नहीं है। कभी भी बीच में रुक जाती है। बिल्डरों की इस लापरवाही से निवासियों में भय का माहौल है। कैलाश शर्मा, प्रह्लाद अग्रवाल, सुनील सिंह, मुकेश शर्मा, शरद वार्ष्णेय, कन्हैया लाल शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा और नवीन आदि ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डरों ने अपार्टमेंट में कई अवैध निर्माण किए हैं। इन निर्माणों के खिलाफ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन प्राधिकरण ने कोई ध्यान नहीं दिया। - गोपाल शंकर शर्मा, एडवोकेट, अध्यक्ष हाउसिंग सोसाइटी


प्राधिकरण की मिलीभगत से अवैध निर्माण को वैधता प्रदान की जा रही है। अपार्टमेंट के लिए आवश्यक कार्यपूर्ति प्रमाण पत्र भी प्राधिकरण से नहीं लिया गया है। - संदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हाउसिंग सोसाइटी
लिफ्टों को चालू कराया जाए। अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अवैध निर्माण की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएं। - राजीव पंवार, अपार्टमेंट निवासी
समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो सभी लोग एकजुट होकर बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आंदोलन करेंगे। - आलोक पाठक, स्थानीय निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed