{"_id":"6a6d15de3759f372cd0e649f","slug":"farmers-anger-erupts-over-power-crisis-staged-a-protest-for-three-hours-aligarh-news-c-2-gur1004-1032858-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिजली संकट पर फूटा किसानों का गुस्सा, तीन घंटे तक किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिजली संकट पर फूटा किसानों का गुस्सा, तीन घंटे तक किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली संकट को लेकर किसानों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। किसान मजदूर संगठन ने रामघाट रोड स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता कार्यालय पर महापंचायत कर प्रदर्शन किया। किसानों ने बिजली कटौती, जले ट्रांसफॉर्मर, जर्जर लाइनों और गलत बिजली बिलों को लेकर नाराजगी जताई।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन कई फीडरों पर पांच से छह घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे धान समेत अन्य फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसानों ने भुड़ासी, बिनूपुर और बरौली फीडरों की क्षमता बढ़ाने, जले ट्रांसफॉर्मर 48 घंटे में बदलने और जर्जर तारों को दुरुस्त करने की मांग उठाई।
महापंचायत में ताला नगरी के अवर अभियंता विवेक सारस्वत किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने जुलाई में कम बिजली आपूर्ति का सवाल उठाया। जवाब नहीं मिलने पर उन्हें अपने बीच बैठा लिया। बाद में अधीक्षण अभियंता ग्रामीण उमेश जैन और अधिशासी अभियंता राहुल बाबू कटियार मौके पर पहुंचे और करीब तीन घंटे तक किसानों से वार्ता की।
विज्ञापन
किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष बंटी जादौन ने कहा कि शिकायतों के बावजूद विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता उमेश जैन ने किसानों को एक सप्ताह में शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी गवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष ऋषि प्रताप सिंह, अमित सारस्वत, श्रीपाल चौहान, विकास राजपूत, देवराज सिंह, ओमवीर चौधरी, नीरज राजपूत सहित अन्य किसान मौजूद रहे।