सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire breaks out at grocery warehouse; goods reduced to ashes.

Aligarh News: परचूनी के गोदाम में लगी आग, सामान जल कर राख

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at grocery warehouse; goods reduced to ashes.
आग से जला हुआ सामान। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला ओढ़ान में परचूनी की दुकान के गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलता देख लोग गोदाम में लगी आग को बुझाने में लग गए। तब तक हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है फिर भी शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है।


दुकानदार ज्वाला शरण शर्मा ने बताया कि कैंसर से पीड़ित उनके बेटे की दो दिन पूर्व मौत हो गई थी। रविवार दोपहर करीब तीन बजे सभी लोग उठावनी को लेकर दुकान खोलने के लिए आए तो गोदाम से धुआं निकल रहा था। गोदाम का शटर खोला तो आग की लपटें देख अफरा-तफरी मच गई। घर और आसपास के लोगों ने मिलकर पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। बता दें कि 10 दिन पूर्व भी इसी गोदाम में आग लगी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से ही आग लगी है। लोगों का कहना है ज्वाला शरण शर्मा पर मुसीबत की घड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed