सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh MP Satish Gautam statement on Muharram

Aligarh: सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, मुहर्रम क्या है-मैं नही जानता; अलीगढ़ में पक्षी भी पूछकर उड़ता है

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 16 Jun 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार

जब मीडियाकर्मियों ने सांसद सतीश गौतम से मुहर्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं के बारे में पूछा, तो उन्होंने तल्ख लहजे में कहा, इनका त्योहार आ रहा है, मुझे इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

Aligarh MP Satish Gautam statement on Muharram
मुहर्रम पर बयान देते अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

मुहर्रम क्या है, मैं नहीं जानता.. अलीगढ़ में पक्षी भी हमसे पूछकर उड़ता है। मुहर्रम के प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा सांसद सतीश गौतम का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक मिनट 34 सेकंड के इस वीडियो में सांसद ने जहां एक तरफ क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर मजबूत दावा किया, वहीं दूसरी तरफ एएमयू का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया है।



वायरल वीडियो में जब मीडियाकर्मियों ने सांसद सतीश गौतम से मुहर्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं के बारे में पूछा, तो उन्होंने तल्ख लहजे में कहा, इनका त्योहार आ रहा है, मुझे इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। कानून व्यवस्था और शहर के सांप्रदायिक माहौल पर सांसद ने कहा यह अलीगढ़ है, यहां पक्षी भी हमसे पूछकर उड़ता है। जब यहां माता रानी के जागरण और धार्मिक आयोजन होते हैं, तब क्या कभी कुछ होता है? बिल्कुल नहीं। अलीगढ़ का पुलिस और प्रशासनिक अमला बहुत मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद गौतम ने कहा कि यह वही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी है, जिसके परिसर में वंदे मातरम और जय श्री राम के नारे गूंज चुके हैं। शहर में जो भी जुलूस निकाला जाएगा, उसकी रूट और समय की अनुमति पूरी तरह से जिला प्रशासन तय करेगा। अलीगढ़ के लोग जिस तरह सद्भावना के साथ रह रहे हैं, उसे देखते हुए मुहर्रम का जुलूस भी पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा। किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed