फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   First Monday of Sawan update

सावन का पहला सोमवार: आस्था की बारिश में भीगा अलीगढ़, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धा, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Mon, 03 Aug 2026 10:49 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 03 Aug 2026 10:49 AM IST
सार

रामघाट, राजघाट, सांकरा समेत विभिन्न गंगा घाटों से पवित्र गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों की यात्रा में आस्था का संगम दिखाई दिया। पूरा रामघाट-कल्याण मार्ग शिवभक्ति में डूबा नजर आया। चारों ओर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

विज्ञापन
First Monday of Sawan update
राजघाट से 100 लीटर की कांवड़ के साथ दादी को लेकर चलते विकास और मोहन, साथ में बेटे ओम प्रकाश - फोटो : संवाद

विस्तार

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ जिलेभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रात 12 बजते ही मंदिरों में घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के साथ बम-बम भोले, हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। देर शाम एसएसपी नीरज जादौन, एसपी सिटी आदित्य बंसल और एसपी ट्रैफिक प्रवीण यादव समेत अन्य अधिकारियों ने खेरेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन


सुरक्षा के कड़े इंतजाम, खुफिया तंत्र भी सक्रिय
शहर के प्रमुख शिवालयों खेरेश्वर महादेव मंदिर, अचलेश्वर महादेव मंदिर, मंगलेश्वर मंदिर और गभाना स्थित श्री सिद्धनाथ भूमियां बाबा आश्रम पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए शहर में भारी वाहनों और रोडवेज बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


कांवड़ मार्गों पर दिखा आस्था का अद्भुत नजारा
रामघाट, राजघाट, सांकरा समेत विभिन्न गंगा घाटों से पवित्र गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों की यात्रा में आस्था का संगम दिखाई दिया। पूरा रामघाट-कल्याण मार्ग शिवभक्ति में डूबा नजर आया। चारों ओर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। रंग-बिरंगी कांवड़ लेकर शिवभक्त बिना थकान की परवाह किए शिवालयों की ओर बढ़ते रहे। कई कांवड़िये नंगे पांव यात्रा करते नजर आए। पैरों में चोट होने के बावजूद उनके उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। देर रात तक कांवड़ियों की भीड़ से मार्ग भरे रहे। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक दिखाई दी। कांवड़ यात्रा में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

First Monday of Sawan update
खेरेश्वर व अचलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद

जगह-जगह लगे शिविर 
श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने जगह-जगह सेवा शिविर लगाए। यहां कांवड़ियों के लिए भोजन, पानी और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई। शिविरों में बज रहे भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

फलों की मांग बढ़ी
रविवार को फलों के दाम यथावत रहे। केला 50 से 70, आम 100 से 150, पपीता 80, सेब 120 से 200, अमरूद 90 से 100, माल्टा 160-180 और मौसमी 50 रुपये प्रति किलो के भाव में रही। हाथरस अड्डे के फल विक्रेता अजय कुमार ने बताया कि सेवा शिविरों और व्रत में फलाहार के कारण फलों की मांग बढ़ी है।

फूल-धतूरा हुआ महंगा
रविवार को गुलदाउदी का फूल 80 से 100, गुलाब का फूल 50 और गेंदे का फूल 10 रुपये किलो तक महंगा हो गया। पांच रुपये में मिलने वाला एक धतूरा दस का हो गया है। बेलपत्र भी महंगा हुआ है। मानिक चौक के फूल विक्रेता सागर सैनी ने बताया कि रविवार रात से गुलदाउदी 300, गुलाब 150, गेंदा 50, छोटी फूल माला 10 से 20 रुपये और बड़ी फूल माला 40 से 50 रुपये तक मिल रही है।

First Monday of Sawan update
पिता की मन्नत पूरी करने को राजघाट से कांवड़ लेकर मुरसान जातीं सुरभि और कविता - फोटो : संवाद

भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, बाईपास से गुजरेंगी रोडवेज बसें
सोमवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार, हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, नागपंचमी और रक्षाबंधन पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज बसें बाईपास से संचालित होंगी।

डायवर्जन-सुबह दो बजे से रात नौ बजे तक
-दिल्ली से खेरेश्वर चौराहे आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन दौरऊ, सोमना मोड़, गभाना से डायवर्ट होकर खैर, इगलास, सासनी, सिकंदराराऊ होते हुए जाएंगे।
-खैर से शहर आने वाले भारी वाहन खेरेश्वर चौराहे नहीं आएंगे। हल्के वाहनों को ग्राम हरिदासपुर तिराहे, लोधा से जीटी रोड बाईपास की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-मथुरा से खेरेश्वर चौराहा, नादा पुल आने वाले भारी पुराने मथुरा बाईपास से मथुरा पुल के नीचे से डायवर्ट किए जाएंगे। -जिन वाहनों को खुर्जा, बुलंदशहर, दिल्ली जाना है, वे इगलास से गोंडा, खैर की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
- आगरा से सासनीगेट चौराहे आने वाले भारी वाहन वन चेतना केंद्र, दाउद खां, फाटक तिराहे से इगलास, गोंडा की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
-कानपुर, एटा से खेरेश्वर चौराहे आने वाले भारी वाहनों को सिकंदराराऊ, गोपी, अकराबाद से सासनी, इगलास, गोंडा, खैर होते हुए गभाना डायवर्ट किए जाएंगे।
-अतरौली से रामघाट रोड आने वाले भारी वाहनों को अतरौली से कासगंज, गोधा, छतारी और डिबाई की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-बुलंदशहर, डिबाई से अलीगढ़ शहर, सारसौल चौराहा, क्वार्सी चौराहे आने वाले भारी वाहन सुमेरा झाल, जवां से बरौली, गभाना की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
-सारसौल चौराहे से नादा पुल, खेरेश्वर जाने वाले भारी वाहन भांकरी से नया बाईपास से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed