{"_id":"6a8581b6b65d8999a402bded","slug":"gang-involved-in-siphoning-off-insurance-claims-by-staging-fake-accidents-busted-seven-accused-arrested-in-ali-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: फर्जी एक्सीडेंट दिखाकर इंश्योरेंस क्लेम हड़पने वाले गिरोह का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: फर्जी एक्सीडेंट दिखाकर इंश्योरेंस क्लेम हड़पने वाले गिरोह का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार
Wed, 19 Aug 2026 03:57 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 19 Aug 2026 03:57 PM IST
सार
अलीगढ़ में थाना क्वार्सी पुलिस ने फर्जी सड़क दुर्घटनाएं दिखाकर और झूठे मुकदमे दर्ज कराकर बीमा कंपनियों (इंश्योरेंस क्लेम) से अवैध रूप से मुआवजा वसूलने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
सात आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना क्वार्सी पुलिस ने फर्जी सड़क दुर्घटनाएं दिखाकर और झूठे मुकदमे दर्ज कराकर बीमा कंपनियों (इंश्योरेंस क्लेम) से अवैध रूप से मुआवजा वसूलने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गिरोह के 07 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी क्वार्सी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
इस तरह हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि थाना क्वार्सी क्षेत्र में दर्ज विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं के मुकदमों की विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस ने पाया कि घायलों के इलाज से जुड़े मेडिकल प्रपत्र संदिग्ध लग रहे थे। कई अलग-अलग घटनाओं में वादियों द्वारा एक जैसे ही मेडिकल प्रपत्र कोर्ट या पुलिस के सामने पेश किए गए थे।
विज्ञापन
जब पुलिस ने इन मेडिकल प्रपत्रों की गहनता से जांच की, तो वे पूरी तरह फर्जी पाए गए। ये दस्तावेज विभिन्न अस्पतालों के नाम से कूटरचित (फर्जी तरीके से तैयार) किए गए थे, जिनका उपयोग फर्जी एक्सीडेंट दिखाकर बीमा कंपनियों से भारी-भरकम अनुचित लाभ उठाने के लिए किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अस्पताल संचालकों की तहरीर पर थाना क्वार्सी में केस दर्ज किए गए।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों में संजय गांधी कॉलोनी निवासी तरुण, होली चौक निवासी धर्मेंद्र, संजय गांधी रावल टीला कॉलोनी निवासी पवन, राजेश, जगदीश, रामगढ़ पंजीपुर निवासी धर्मेंद्र और निधिवन कॉलोनी गली नंबर 3 निवासी जितेंद्र शामिल हैं।