रीलबाजी में जेल: जन्मदिन के दिन सड़क पर काटा केक, फिर हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग; तीन युवक गिरफ्तार
जन्मदिन मनाने के दौरान सड़क पर केक काटने और हवा में फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दहीवाली गली में हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों पहले सड़क पर केक काटा। फिर जश्न का अंदाज ऐसा बदला कि खुशी में रील बनाने के लिए हवा में गोलियां चलने लगीं। यह पूरा नजारा आसपास के लोगों ने अपने फोन में कैद कर लिया। महज 24 घंटे में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस ने उसी वीडियो को साक्ष्य मानते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक भी बरामद की है जिसकी सीट पर केक काटा गया था।
गोली चलने की आवाज से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे लोग सहम गए और कुछ देर के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया। कुछ लोग अपने फोन से वीडियो बनाने लगे। इसी वीडियो में केक काटने से लेकर फायरिंग तक का घटनाक्रम कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस को मामले की जानकारी मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। वीडियो और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और देर रात दबिश देकर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुभान निवासी चंदन शहीद तिराहा, मोहसिन निवासी सराय मियां, थाना देहली गेट और अल्तमस निवासी टीला ऊपरकोट के रूप में की है। सीओ प्रथम संजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।