फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gardener dies in school under suspicious circumstances

अलीगढ़: राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में पेड़ से लटका मिला माली का शव, हत्या का आरोप

Mon, 31 Aug 2026 10:41 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 31 Aug 2026 10:41 AM IST
सार

अंकित स्कूल परिसर में कब पहुंचा? किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई और शव पेड़ से लटका हुआ कैसे मिला? ऐसे कई सवाल फिलहाल पुलिस के लिए अनसुलझे हैं।

विज्ञापन
Gardener dies in school under suspicious circumstances
मृतक अंकित, स्कूल परिसर में मिली लाश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में एक पेड़ से माली का शव लटका मिला। सोमवार सुबह इस घटना की सूचना से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 27 वर्षीय अंकित के रूप में की जो चार साल से इसी स्कूल में बतौर माली अपनी सेवाएं दे रहा था। 

विज्ञापन


अंकित के गले में फंदा लगा हुआ था जिसके चलते पुलिस इस मामले को आत्महत्या के नजरिये से देखने लगी लेकिन परिजनों ने आत्महत्या से साफ इन्कार कर दिया और स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ाई जाए।
विज्ञापन


दरअसल भकरौला निवासी अंकित पुत्र रामचरण सिंह (27) घर में अकेला कमाने वाला था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घर में एक भाई और तीन बहनों की परवरिश की जिम्मेदारी अंकित पर थी। तीन में से दो बहनों की शादी अभी बाकी थी। सोमवार सुबह करीब आठ बजे परिजनों को अंकित की मौत की सूचना मिली। जब वे स्कूल पहुंचे तब तक पुलिस की जांच शुरू हो चुकी थी। गले में फंदा होने के चलते पुलिस आत्महत्या को लेकर सवाल जवाब करने लगी तो भाई और दोनों बहन ने इससे इन्कार कर दिया और स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित स्कूल परिसर में कब पहुंचा? किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई और शव पेड़ से लटका हुआ कैसे मिला? ऐसे कई सवाल फिलहाल पुलिस के लिए अनसुलझे हैं। इस पर इगलास के क्षेत्राधिकारी ने कमलेश कुमार ने बताया कि स्कूल में अंकित का शव एक पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने आरोप लगाए हैं लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही तय हो पाएगा कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ाई जाए। मामले में स्कूल प्रबंधन ने कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed