{"_id":"6a95a80387e469cfc005e4e0","slug":"accused-arrested-for-cheating-in-the-name-of-army-job-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: सेना में नौकरी के नाम से ठगी करने का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने रिमांड स्वीकृत कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: सेना में नौकरी के नाम से ठगी करने का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने रिमांड स्वीकृत कर भेजा जेल
Mon, 31 Aug 2026 09:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 31 Aug 2026 09:43 PM IST
सार
शिकायतकर्ता को सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर उसको कूटरचित एडमिट कार्ड तथा नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराए। आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फरार चल रहा था।
विज्ञापन
आरोपी संदीप कुमार
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना में भर्ती कराने के नाम पर 10 लाख रुपये करने का आरोपी को इगलास पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह दो साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
सीओ कमलेश कुमार ने बताया है कि कोतवाली इगलास में रवि निवासी खिरावर ने संदीप कुमार निवासी ग्राम मिठौली, नौहझील, मथुरा के खिलाफ आर्मी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित से आरोपी ने ऑनलाइन खाते में पांच लाख रुपये तथा नकद पांच लाख रुपये 2018 में लिए थे।
विज्ञापन
आरोपी ने 29 मई 2024 को एक शिकायतकर्ता को सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर उसको कूटरचित एडमिट कार्ड तथा नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराए। आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना टप्पल, अलीगढ़ और थाना साइबर क्राइम मथुरा में तीन अन्य प्रकरण भी नौकरी के नाम झांसा देकर ठगी करने संबंधी दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन का रिमांड स्वीकृत करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन