सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Government prioritized service and good governance: Lakshminarayan

सरकार ने सेवा-सुशासन को दी प्राथमिकता : लक्ष्मीनारायण

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Government prioritized service and good governance: Lakshminarayan
हैबिटेट सेंटर में सम्मेलन को संबोधित करते मंत्री संदीप सिंह। - फोटो : samvad
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व अलीगढ़ प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास की जिन ऊंचाइयों को छुआ है, उसकी कल्पना पहले असंभव थी।


वह केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिला इकाई द्वारा मंगलवार को आयोजित प्रबुद्ध विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कल्याण सिंह हैबिटैट सेंटर में हुए इस सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन, शिक्षाविद, व्यापारी और गण्यमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



राज्य मंत्री संदीप सिंह ने समाज के बुद्धिजीवियों से अपील की कि विकसित भारत के निर्माण में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। ब्रज क्षेत्र मंत्री हेमंत राजपूत ने कहा कि आज भारत एक सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभरा है।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल लाला प्रधान, जिला उपाध्यक्ष व अभियान के संयोजक गौरव शर्मा, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में संयोजक कमल गुप्ता एवं डॉ. अंबिका की मुख्य भूमिका रही। जिला महामंत्री मुकेश लोधी, हरवीर सोलंकी, एडवोकेट संजय चौधरी, ठाकुर राकेश सिंह, प्रदीप सिंह, चंद्रमणि कौशिक आदि मौजूद रहे।


व्यापार मंडल ने किया अभिनंदन



उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष कमल गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी का पटका पहनाकर और बुके देकर अभिनंदन किया। मौके पर व्यापार मंडल की ओर से प्रदेश मंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, दामोदर माहौर, दिगंबर शर्मा, महेश लोधी, परवेज आलम, अबरार अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed