सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Harmony between the Bar and the Bench is essential in the interest of the litigant: District Judge

वादकारी के हित में बार व बैंच के मध्य सामंजस्य जरूरी : जिला जज

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Harmony between the Bar and the Bench is essential in the interest of the litigant: District Judge
सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन के चुनाव होने के बाद शपथग्रहण समारोह में मौजूद जिला जज, उप्र बा - फोटो : samvad
विज्ञापन
सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला जज व उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।जिला जज पंकज अग्रवाल ने कहा कि वादकारी के हित में बार व बैंच के मध्य सामंजस्य होना बहुत आवश्यक है। खुशी की बात है कि यहां पर बार व बैंच के मध्य कभी गतिरोध नहीं हुआ।
Trending Videos

बार काउंसिल के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य वादकारी को न्याय दिलाना, वादकारी अपना समाधान कहां कराना चाहता है, थाने में पंचायत में या कोर्ट जहां भी उसका समाधान हो जाए हमें उसकी मदद करनी चाहिए। न्याय मांगने हमेशा कमजोर आता है उसको न्याय दिलाना ही हम सभी का उद्देश्य होना चाहिए। 20 फरवरी को हुए चुनाव में डॉ. नवीन कुमार शर्मा को छठवीं बार अध्यक्ष चुना गया, उनके साथ कमेटी में उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, सचिव प्रमोद कुमार शर्मा, सह सचिव पंकज त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष शालिनी बघेल, अजयवीर सिंह, रघुवीर प्रसाद वर्मा, मदनगोपाल शर्मा, सतीश उपाध्याय, मोहित शर्मा, संजय उपाध्याय को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। पदाधिकारियों को जिला जज पंकज अग्रवाल, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने संयुक्त रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सिविल जज आशीष सिंह, एसडीएम पारितोष मिश्रा, निर्वाचन अधिकारी बनवारीलाल शर्मा, तहसील बार एसोसिएशन के अशोक उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंह आर्य, वीरेन्द्र कुमार शर्मा ने विचार व्यक्त किए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अतिथियों के साथ ही बार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि निर्वाचित पदाधिकारी बैंच के साथ वादकारियों के हित में सामंजस्य बनाकर रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन संजय उपाध्याय तथा उपचुनाव अधिकारी सुधीर कौशिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed