सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Changes related to gas cylinders due to Iran war

LPG: अब 21 से 25 दिन के बाद ही होगी गैस सिलिंडर की बुकिंग, घरेलू-वाणिज्यिक एलपीजी पर बढ़े दाम

दीपक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 07 Mar 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

गैस सिलिंडर को लेकर दो बड़े बदलाव हुए हैं। अब ग्राहक 21 से 25 दिन के बाद ही सिलिंडर बुक करा सकेंगे। साथ ही देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की वृद्धि की गई है।

Changes related to gas cylinders due to Iran war
गैस सिलिंडर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध की आहट के बीच घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तेल कंपनियों ने सख्त कदम उठाए हैं। अलीगढ़ जिले में गैस सिलिंडर की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए समय सीमा बढ़ा दी गई है। नए नियमों के तहत अब उपभोक्ताओं को अगले सिलिंडर के लिए लंबा इंतजार करना होगा।

Trending Videos


जिला एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अनुसार, बुकिंग के नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सिंगल सिलिंडर कनेक्शन के लिए अब 21 दिन से पहले दोबारा बुकिंग नहीं कराई जा सकेगी। जबकि डबल सिलिंडर कनेक्शन के लिए अब 25 दिन के अंतराल के बाद ही बुकिंग संभव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि पहले यह नियमन केवल 15 दिनों का था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। इस फैसले का सीधा असर जिले के लगभग 8.50 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। नियमों में अचानक हुए इस बदलाव के कारण शुक्रवार को गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इस फैसले के पीछे प्रशासन और तेल कंपनियों की कोशिश है कि युद्ध जैसी स्थितियों में स्टॉक की कमी न हो और कालाबाजारी पर लगाम कसी जा सके।

घरेलू-वाणिज्यिक एलपीजी पर बढ़े दाम
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 7 मार्च से वृद्धि हो गई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की वृद्धि की गई है।

सहालग में वाणिज्यिक सिलिंडर पर भी सख्ती
युद्ध के चलते संकट का असर शादी-ब्याह के आयोजनों तक पहुंच गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब बॉटलिंग प्लांट में मौजूद स्टॉक के आधार पर ही बिलिंग की जाएगी और एडवांस बुकिंग पर रोक लगा दी है। शनिवार से शादियों का सीजन (सहालग) शुरू हो रहा है। जिले के करीब 8 हजार से अधिक कॉमर्शियल उपभोक्ताओं, विशेषकर टेंट और कैटरिंग व्यवसायियों के सामने असहज स्थिति है। उत्तर प्रदेश टेंट कैटर्स, डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा 7 से 15 मार्च के बीच शादियों का सीजन है, जिसमें कॉमर्शियल सिलिंडरों की मांग कई गुना बढ़ जाती है। कैटर्स पूरी तरह इन्हीं सिलिंडरों पर निर्भर हैं। बुकिंग पर पाबंदी लगने से ऐन वक्त पर आपूर्ति बाधित हो सकती है, जिससे आयोजनों में समस्या आ सकती है।

अलीगढ़ में एलपीजी वितरण का गणित
जिले में गैस आपूर्ति की जिम्मेदारी मुख्य रूप से 100 से अधिक डीलर्स पर है।

विवरण -  आंकड़े

  • कुल गैस कनेक्शन - 8.50 लाख (3.5 लाख उज्ज्वला सहित)
  • कुल गैस डीलर - 100
  • इंडेन डीलर (ग्रामीण)- 63
  • मुख्य प्लांट - करसुआ (खैर) स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट

(खैर के पास स्थित करसुआ बॉटलिंग प्लांट न केवल अलीगढ़, बल्कि आसपास के कई जिलों की रसोई का ईंधन संभालता है)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed