सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sewer line along the road in Aligarh

Aligarh News: सड़कों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, नहीं टूटेंगी नई बनीं सड़कें, साइड पटरी से बिछेगी सीवर लाइन

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 07 Mar 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार

सीवर लाइन बिछाने का काम अब सड़क की साइड में किनारे पर किया जाएगा। मुख्य सड़क की संरचना को छुए बिना केवल साइड पटरी या फुटपाथ वाले हिस्से का उपयोग सीवर लाइन के लिए किया जाएगा।

Sewer line along the road in Aligarh
रामघाट रोड पर विद्यानगर के पास निर्माणाधीन सड़क - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ शहर में नई बनी सड़कों को सीवर लाइन के लिए फिर से तोड़े जाने की आशंकाओं पर नगर निगम प्रशासन ने विराम लगा दिया है। निगम ने तय किया है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्मित सड़कों को किसी भी कीमत पर नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। सड़कों की साइड से सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इस संबंध में अमर उजाला ने 4 मार्च 2026 के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।

Trending Videos


नगर निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि जल निगम को इस संबंध में सख्त दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। सीवर लाइन बिछाने का काम अब सड़क की साइड में किनारे पर किया जाएगा। मुख्य सड़क की संरचना को छुए बिना केवल साइड पटरी या फुटपाथ वाले हिस्से का उपयोग सीवर लाइन के लिए किया जाएगा। इस फैसले से न केवल नई सड़कों की उम्र बढ़ेगी, बल्कि जनता के टैक्स के पैसे (सरकारी धन) की भी बर्बादी रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... सरकारी धन की बर्बादी: सीएम ग्रिड से बनी सड़कों का निर्माण पूरा नहीं हुआ, तोड़ने की तैयारी, सीवर लाइन बिछेगी
अधिशासी अभियंता के अनुसार, अक्सर विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण एक विभाग सड़क बनाता है और दूसरा उसे खोद देता है। इस बार नगर निगम और जल निगम के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया गया है ताकि शहर का सीवरेज नेटवर्क भी फैले और आधारभूत ढांचा भी सुरक्षित रहे।

सभी विकास कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के तहत ही किए जा रहे हैं, जिससे शहरवासियों को बिना किसी अनावश्यक तोड़फोड़ के बेहतर सुविधाएं मिल सकें।- प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed