सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Heaps of garbage in the vegetable market; shopkeepers troubled by the stench

Aligarh News: सब्जी बाजार में कूड़े का अंबार, बदबू से दुकानदार परेशान

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage in the vegetable market; shopkeepers troubled by the stench
जयगंज सब्जी बाजार दोपहर 1 बजे में पड़ा कूड़े का ढेर।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
वार्ड संख्या-27 स्थित जयगंज सब्जी बाजार में कूड़े के ढेर और लचर सफाई व्यवस्था से दुकानदारों और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। बाजार में जगह-जगह जमा कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि ग्राहकों और राहगीरों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।




दुकानदारों का आरोप है कि सुबह बाजार खुलते ही कूड़े के ढेर दिखाई देते हैं। नगर निगम की कूड़ा संग्रहण गाड़ी दोपहर में पहुंचती है, लेकिन उसके बाद भी बाजार में दोबारा जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आते हैं। लोगों का कहना है कि कुछ सफाई कर्मचारी भी कूड़ा निर्धारित स्थान पर न डालकर बाजार के आसपास ही छोड़ देते हैं, जिससे समस्या लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने नियमित सफाई व्यवस्था और प्रभावी कूड़ा निस्तारण प्रणाली लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन



सुबह से ही बाजार में कूड़े के ढेर दिखाई देते हैं। नगर निगम की टीम दोपहर में कूड़ा उठाने आती है, लेकिन उसके बाद भी बाजार में कचरा पड़ा रहता है। - अनिल वर्मा


इस समस्या के बारे में नगर निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। - राहुल

टीम को भेजकर कूड़ा हटवाया जाएगा, जिससे लोगों को समस्या न हो। कूड़ा हटने के बाद कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। -प्रेमप्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed