सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kavach 4.0 on railway tracks for 160 kmph speed

Kavach 4.0: 160 किमी रफ्तार से सुरक्षित चल सकेंगी ट्रेन, कवच 4.0 करेगा सुरक्षा, इन ट्रेनों में लगेंगे उपकरण

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 04 Jun 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार

जल्द ही वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी और दूरंतो समेत अन्य तेज गति वाली ट्रेनों के संचालन में भी इसका प्रयोग होगा। अभी 22 रेलवे स्टेशन और नौ लेवल क्रॉसिंग पर कवच सुरक्षा प्रणाली के उपकरण लगाए गए हैं। इससे न केवल ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि भविष्य में हाई-स्पीड रेल संचालन की दिशा में भी महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।

Kavach 4.0 on railway tracks for 160 kmph speed
कवच प्रणाली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नई दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग अब 160 किमी की रफ्तार से ट्रेनों को दौड़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया है। इतनी रफ्तार पर ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए इसको कवच वर्जन-4.0 की आधुनिक सुरक्षा प्रणाली से लैस कर दिया गया है। गाजियाबाद के चिपयाना बुजुर्ग रेलवे स्टेशन से टूंडला जंक्शन तक 184 किमी लंबे रेलखंड पर काम पूरा हो चुका है। उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार कवच वजर्न-4.0 की सुरक्षा से लैस यह देश का पहला रेलखंड बन गया है।

Trending Videos


उत्तर मध्य रेलवे द्वारा विकसित इस परियोजना को भारतीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा कदम माना जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह देश का पहला ऐसा रेलखंड है, जहां 160 किमी प्रति घंटे की गति के लिए कवच वर्जन 4.0 को सफलतापूर्वक चालू किया गया है। इस तकनीक का उद्देश्य सिग्नल पासिंग, टक्कर और अन्य मानवीय त्रुटियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रोजाना सैकड़ों यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियां गुजरती हैं। ऐसे में कवच प्रणाली लागू होने से इस रूट की सुरक्षा और परिचालन क्षमता दोनों में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत शेखर त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी और दूरंतो समेत अन्य तेज गति वाली ट्रेनों के संचालन में भी इसका प्रयोग होगा। परियोजना के तहत पूरे खंड में आधुनिक संचार प्रणाली और निगरानी ढांचा विकसित किया गया है। 22 रेलवे स्टेशन और नौ लेवल क्रॉसिंग पर कवच सुरक्षा प्रणाली के उपकरण लगाए गए हैं। इस प्रणाली के विस्तार से न केवल ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि भविष्य में हाई-स्पीड रेल संचालन की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी। अलीगढ़ होकर गुजरने वाले व्यस्त रेल मार्ग पर यात्रियों को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन


रफ्तार और सुरक्षा

  • 184 किमी लंबे रेलखंड पर लागू हुई अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली
  • 22 रेलवे स्टेशन और नौ लेवल क्रॉसिंग पर उपकरण लगाए गए
  • कवच वर्जन-4.0 की सुरक्षा से लागू देश का पहला रेलखंड बना
  • अलीगढ़ और हाथरस जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों की होगी सुरक्षा
  • वंदे भारत, शताब्दी, राजधानी और दूरंतो में जल्द लगेंगे उपकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed