सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   lover set himself and girlfriend on fire by pouring petrol In Aligarh

प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जलाया: शादीशुदा महिला से चल रहा था फरमान का अफेयर, खुद को भी जिंदा फूंक डाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 24 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच में सामने आया है कि युवक हाथ में थैला लेकर आया था। इसमें पेट्रोल से भरी बोतल रखी हुई थी। गंभीर रूप से झुलसी महिला व पड़ोसियों के बयान दर्ज किए गए हैं। 

lover set himself and girlfriend on fire by pouring petrol In Aligarh
मृतक फरमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अलीगढ़ कोतवाली नगर क्षेत्र के तुर्कमान गेट इलाके में सोमवार देर शाम एक युवक ने प्रेमिका और खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। जेएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार तड़के युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि लगभग 80 फीसदी झुलस चुकी प्रेमिका को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Trending Videos

लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग
सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि तुर्कमान गेट निवासी हार्डवेयर कारोबारी वसीम के कारखाने में इलाके के ही मोहल्ला चौड़िया गोदाम निवासी फरमान (24) काम करता था। इस दौरान फरमान के वसीम की पत्नी नाजरीन उर्फ प्रिया से प्रेम संबंध हो गए। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति गया था नमाज पढ़ने, पत्नी थी घर में
सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे फरमान पैदल ही वसीम के घर पहुंचा। उस वक्त वसीम रोजा खोलने के बाद पास में ही मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। इसी बीच फरमान घर में घुस आया और मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। फरमान दूसरी मंजिल से नाजरीन को तीसरी मंजिल पर लेकर पहुंच गया। यहां दोनों के बीच विवाद हुआ और फरमान ने पेट्रोल से भरी बोतल नाजरीन के ऊपर उड़ेल दी। फिर खुद के ऊपर भी पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली।

फरमान की हुई मौत, महिला दिल्ली रेफर
चीख सुनकर आसपास के लोग पड़ोसी की छत के रास्ते पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर दोनों को पुलिस की मदद से जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां 90 फीसदी से अधिक जल चुके फरमान ने मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नाजरीन को अधिक झुलस जाने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीसीटीवी में कैद हुआ फरमान
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच में सामने आया है कि युवक हाथ में थैला लेकर आया था। इसमें पेट्रोल से भरी बोतल रखी हुई थी। गंभीर रूप से झुलसी महिला व पड़ोसियों के बयान दर्ज किए गए हैं। सभी बिंदुओं पर जांच के साथ ही फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। युवक के परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। - मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, दी तहरीर
अविवाहित फरमान छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। फरमान के परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसी महिला के शौहर वसीम पर फरमान की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि फरमान रोजा खोलकर घर पर था। तभी उसे नाजरीन ने फोन कर घर बुलाया। जहां वसीम ने उस पर पेट्रोल डालकर जलाकर मार डाला। परिजनों ने महिला के शौहर पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

ढाई साल पहले नौकरी से हटाया
करीब ढ़ाई साल पहले वसीम को पत्नी व फरमान के बीच प्रेम संबंधों की भनक लगी तो उसे काम से निकाल दिया गया। फिर भी फरमान ने नाजरीन से चोरी छिपे बातचीत करना नहीं छोड़ा। दो फरवरी को वसीम ने फरमान के खिलाफ थाने में पत्नी को परेशान करने तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने फरमान को शांति भंग में बंदी बनाया था। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

थैले में पेट्रोल की बोतल लेकर आया था फरमान
पुलिस की जांच में सामने आया कि वसीम के घर आते समय फरमान ने अपने मुंह को नकाब से ढक रखा था और अपने साथ थैले में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर आया था। इतना ही नहीं गंभीर रूप से झुलस जाने के बाद फरमान ने तीसरी मंजिल से कूदने का भी प्रयास किया था, लेकिन पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया। पूरा घटनाक्रम वसीम के घर के अलावा अन्य घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में सामने आया है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने पेट्रोल की बोतल व जले हुए कपड़े कब्जे में लेने के साथ ही अन्य साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed