सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   NEET exam in Aligarh city

NEET Exam: अलीगढ़ में 20 केंद्रों पर हुई परीक्षा, परीक्षार्थियों को भौतिक-रसायन विज्ञान के प्रश्नों ने उलझाया

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 03 May 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
सार

अलीगढ़ शहर के 20 केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र डीएवी इंटर कॉलेज में दो परीक्षार्थी, जो मधुमेह से पीड़ित हैं। उनसे परीक्षा के दौरान दो बार हालचाल भी पूछा गया। परीक्षा में 32 मधुमेह से पीड़ित परीक्षार्थी बैठे।

NEET exam in Aligarh city
एसवी कॉलेज से नीट की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

महीनों की कड़ी मेहनत और सपनों का बोझ लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचे विद्यार्थियों के लिए नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) का पेपर एक बड़ी कसौटी साबित हुआ। परीक्षा के बाद बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरों पर कहीं संतोष तो कहीं चिंता साफ नजर आई। परीक्षार्थियों ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान के प्रश्न कठिन बताए, जबकि जीव विज्ञान और वनस्पति विज्ञान के प्रश्नों को आसान बताया।

Trending Videos


अलीगढ़ शहर के 20 केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र डीएवी इंटर कॉलेज में दो परीक्षार्थी, जो मधुमेह से पीड़ित हैं। उनसे परीक्षा के दौरान दो बार हालचाल भी पूछा गया। परीक्षा में 32 मधुमेह से पीड़ित परीक्षार्थी बैठे। आठ केंद्रों के सिटी कोआर्डिनेटर डॉ. विपिन कुमार वार्ष्णेय रहे। इन पर पंजीकृत 3699 परीक्षार्थियों में से 3581 ने परीक्षा दी, जबकि 118 अनुपस्थित रहे। वहीं, 12 केंद्रों के कोआर्डिनेटर खुशीराम रहे। इन केंद्रों पर पंजीकृत 6120 में से 5978 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 142 गैरहाजिर रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले परीक्षार्थी

भौतिक विज्ञान के प्रश्न कठिन थे, लेकिन जीव विज्ञान के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान और एनसीईआरटी आधारित थे। रसायन विज्ञान के प्रश्न संतुलित आए। -प्रीति

भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान का पेपर काफी घुमावदार था। जीव विज्ञान व वनस्पति विज्ञान के प्रश्न आसान थे। -रुद्राक्ष कुमार चौधरी
जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के प्रश्न आसान थे, जबकि भौतिक विज्ञान के प्रश्न चुनौतीपूर्ण थे। पेपर अच्छा हुआ है। -तान्या खान
पेपर अच्छा हुआ है। जिस तरह नीट को लेकर तैयारी की थी, उसी के अनुरूप सवाल आए थे। जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के प्रश्न कठिन थे। -अनवारुल हक


डेढ़ घंटे तक जाम से जूझे लोग
नीट का पेपर रविवार शाम पांच बजे छूटा। परीक्षा केंद्रों से परीक्षार्थियों के निकलने के बाद मीनाक्षी पुल, दुबे का पड़ाव, गांधी पार्क चौराहा, अचल ताल, छर्रा पुल पर जाम लग गया। शाम पांच बजे से 6:30 बजे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। रात सात बजे यातायात सामान्य हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed