सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Opposition to the high tension line passing through the populated area

Aligarh News: आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का विरोध

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the high tension line passing through the populated area
चौमुहां में घरों के पास से निकाली जा रही हाईटेंशन लाइन का विरोध करते ग्रामीण - फोटो : samvad
विज्ञापन
रामघाट-कल्याण मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान बिजली की हाईटेंशन लाइन को आबादी के बीच से निकालने पर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है।
Trending Videos


गांव चौमुहां के अर्जुन सिंह, साहब सिंह सहित कई लोगों ने शिकायत भेजकर बताया कि सड़क चौड़ीकरण के चलते पुरानी लाइन को हटाकर नई लाइन घरों के पास से खींची जा रही है। उनका कहना है कि इस तरह आबादी के बीच से गुजरती हाईटेंशन लाइन भविष्य में बड़े हादसे का कारण बन सकती है, जिससे जन-धन की हानि का खतरा बना रहेगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्युत लाइन को आबादी से दूर ले जाया जाए या फिर सुरक्षित केबल लाइन के माध्यम से निकाला जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस संबंध में उन्होंने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह से भी शिकायत की है। ग्रामीणों के अनुसार मंत्री ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर सुरक्षित विकल्प अपनाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके और लोगों में व्याप्त भय समाप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed