सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat assistant, who returned after giving the sub-inspector recruitment exam

Aligarh News: दरोगा भर्ती परीक्षा देकर लौटे पंचायत सहायक ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Panchayat assistant, who returned after giving the sub-inspector recruitment exam
सुधांशु का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव दतावली में रविवार को पंचायत सहायक सुधांशु (25)ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos




सुधांशु गांव दतावली निवासी देवराज सिंह के पुत्र और पंचायत घर पर पंचायत सहायक पद पर कार्यरत थे।शनिवार को वह फिरोजाबाद में पुलिस उपनिरीक्षक की परीक्षा देकर आए थे। लौटकर आने के बाद वह तनाव में थे। रविवार दोपहर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। पिता देवराज सिंह ने बताया कि परीक्षा देकर वापस आने पर मेंने पूछा कि पेपर कैसा हुआ तो ठीक बताया। पेपर ठीक नहीं होने के कारण तनाव हुआ होगा। मृतक दो भाइयों में छोटा था, अभी शादी नहीं हुई थी। पिता जूनियर हाई स्कूल बरला में शिक्षक हैं। पुलिस ने युवक का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम थाना सिविल लाइन से कराया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed