पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People distressed by power cuts amidst scorching heat; transformer catches fire.

Aligarh News: भीषण गर्मी में कटौती से लोग बेहाल, ट्रांसफॉर्मर में लगी आग

Mon, 29 Jun 2026 02:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
People distressed by power cuts amidst scorching heat; transformer catches fire.
टेहलीगेट क्षेत्र में जलता ट्रांसफॉर्मर। संवाद
भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था शनिवार रात पूरी तरह लड़खड़ा गई। रात से शुरू हुई ट्रिपिंग और बिजली कटौती का सिलसिला रविवार को पूरे दिन जारी रहा। देहलीगेट क्षेत्र के जंगलगढ़ी इलाके में गर्मी व लोड के चलते ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई, जिसे दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर बुझाया।
विज्ञापन



शहर के रघुवीरपुरी, नगला पटवारी, नगला पला, आदर्श नगर, हनुमानपुरी, अवंतिका फेज-1, प्रकाश नगर, गंभीरपुरा, गूलर रोड, जीवनगढ़, धौर्रा माफी, रावण टीला, स्वर्ण जयंती नगर, खेरेश्वर समेत कई क्षेत्रों में घंटों कटौती से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना था कि 10-15 मिनट बिजली आने के बाद फिर आपूर्ति बंद हो जा रही थी। रातभर लोगों की नींद खराब हुई और दिन में भी राहत नहीं मिली। सबसे अधिक परेशानी किला बिजलीघर, पडि़यावली फीडर, क्लॉक टावर, रावण टीला और जमालपुर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों से सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रावण टीला उपकेंद्र पर इनकमिंग वीसीबी में तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति ठप रही। अधीक्षण अभियंता शहरी अंशुमान यादव ने बताया कि फॉल्ट व ओवर लोडिंग के चलते समस्या पैदा हुई, जिसे समय रहते दूर कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed