{"_id":"6ae45a4492254cbf3600b78a","slug":"protest-at-aligarh-municipal-corporation-over-poor-sanitation-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन, सफाई टेंडर में गड़बड़ी का आरोप, विजिलेंस जांच-तालाबंदी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन, सफाई टेंडर में गड़बड़ी का आरोप, विजिलेंस जांच-तालाबंदी की चेतावनी
Fri, 30 Oct 2026 02:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:20 PM IST
सार
संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने अलीगढ़ नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों ने समस्याओं के समाधान के साथ सफाई व्यवस्था के टेंडर की उच्चस्तरीय विजिलेंस जांच कराने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर नगर निगम कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी और आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के वार्ड 44 मखदूम नगर और वार्ड 58 घनश्यामपुरी-विष्णुपुरी में सफाई, जलनिकासी और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मोर्चा के संस्थापक जितेंद्र शर्मा ने समस्याओं के समाधान के साथ सफाई व्यवस्था के टेंडर की उच्चस्तरीय विजिलेंस जांच कराने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर नगर निगम कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी और आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि शिकायत के बाद ही सफाई कराई गई, जबकि इससे पहले केवल कागजी कार्रवाई की जा रही थी। सुखमा कंपनी के सुपरवाइजर और नगर निगम अधिकारी की ओर से सप्ताह में केवल दो दिन सफाई होने की बात कहे जाने का भी उल्लेख किया गया है। इसे टेंडर की शर्तों का उल्लंघन बताते हुए जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
इसके अलावा नाली के ऊपर बने अवैध निर्माण और अतिक्रमण की पैमाइश कराकर अवरोध हटाने, चंदनिया श्मशान घाट के अंतिम चौराहे पर लगे कूड़े के ढेरों का तत्काल उठान कराने की मांग की गई। जितेंद्र शर्मा ने कहा कि शहरवासी नियमित रूप से गृहकर और जलकर जमा करते हैं, ऐसे में उन्हें नियमित सफाई और बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन