{"_id":"6a297516b56411c1580d1e07","slug":"rmpsu-exam-results-for-undergraduate-and-postgraduate-courses-released-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU Semester Exam Results: स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी, इन छात्रों का इंतजार हुआ खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU Semester Exam Results: स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी, इन छात्रों का इंतजार हुआ खत्म
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Akash Dubey
Updated Wed, 10 Jun 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) ने जून 2026 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सम्बद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों के कई पाठ्यक्रमों के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम घोषित किए गए हैं। इनमें बीकॉम, बीएससी (वोकेशनल), बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स, एमए और एमएससी के विभिन्न विषय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जारी किए गए परिणामों में बीकॉम वोकेशनल चतुर्थ सेमेस्टर, बीएससी (वोकेशनल) बायोटेक्नोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर, बीएससी (वोकेशनल) कंप्यूटर एप्लीकेशन द्वितीय सेमेस्टर, बीएससी एग्रीकल्चर (ऑनर्स) चतुर्थ सेमेस्टर और बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के नतीजे शामिल हैं।