{"_id":"6a0b8199d0e85344fb0535c8","slug":"rmpu-186-researchers-will-give-ppt-presentation-aligarh-news-c-2-1-ali1011-977117-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमपीयू : 186 शोधार्थी देंगे पीपीटी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएमपीयू : 186 शोधार्थी देंगे पीपीटी प्रस्तुति
विज्ञापन
आरएमपीयू (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्ष 2023 बैच के पीएचडी शोधार्थियों के लिए रिसर्च एडवाइजरी कमेटी (आरएसी) के समक्ष पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अलग-अलग विषयों में 186 शोधार्थियों को पीपीटी प्रस्तुति देनी होगी। सभी प्रस्तुतियां प्रातः 11:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर में होंगी। अनुपस्थित शोधार्थियों के लिए नई तिथि घोषित की जाएगी।
शोध व विकास समन्वयक प्रो. केशव देव वर्मा ने बताया कि शोधार्थी प्रस्तुति के समय प्रगति रिपोर्ट की प्रति, शोध कार्य का विवरण, सिनॉप्सिस, उपस्थिति रिकॉर्ड (यदि लागू हो), प्रकाशित शोध पत्रों का विवरण और अन्य संबंधित दस्तावेज साथ लेकर आएं। 15 मई को शोधार्थियों ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान विषयों की प्रस्तुति दी, लेकिन कई शोधार्थी अनुपस्थित रहे।
इसी तरह 18 मई को वाणिज्य, गणित, मनोविज्ञान, भूगोल, चित्रकला, संगीत, डीएसएसटी, राजनीति विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के शोधार्थियों ने प्रस्तुति दी, जिसमें कई शोधार्थी अनुपस्थित रहे। अब इनके लिए नई तिथि घोषित होगी, जिसमें वह अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि 19 मई को संस्कृत, हिंदी, शारीरिक शिक्षा, अर्थशास्त्र और 20 मई को समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, इतिहास, शिक्षा, शिक्षक शिक्षा, विधि विषयों की आरएसी प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
Trending Videos