{"_id":"6a725d4e6665aa173f0d2514","slug":"rmpus-examination-system-will-be-high-tech-aligarh-news-c-2-gur1004-1036079-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आरएमपीयू की परीक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आरएमपीयू की परीक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक
विज्ञापन
आरएमपीयू।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएमपीयू ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों में ऑनलाइन प्रश्नपत्र, डिजिटल मूल्यांकन, सीसीटीवी और बायोमीट्रिक सिस्टम लागू करने की तैयारी कर ली है। कॉलेजों से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
राज्यपाल सचिवालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशों और कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल का मकसद परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह तकनीक आधारित बनाना है, जिससे प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनी रहे। परीक्षा संचालन अधिक पारदर्शी हो और विद्यार्थियों को समयबद्ध परीक्षा परिणाम उपलब्ध कराए जा सकें।
विश्वविद्यालय द्वारा गठित समिति की संस्तुतियों के आधार पर संभावित परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन प्रश्नपत्र प्रेषण, डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी और बायोमीट्रिक उपस्थिति व्यवस्था लागू करने की संभावनाओं का परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए सभी संबद्ध महाविद्यालयों से विस्तृत प्रतिवेदन मांगा गया है।
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों से विशेष रूप से वित्तीय व्यवहार्यता, तकनीकी व्यवहार्यता और परिचालन व्यवहार्यता पर अपनी आख्या देने को कहा है।